{"_id":"69fb80836392bf13a40e62d8","slug":"two-accused-of-betting-on-ipl-match-apprehended-21000-recovered-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163255-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के दो आरोपी दबोचे, 21 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आईपीएल मैच में सट्टेबाजी के दो आरोपी दबोचे, 21 हजार बरामद
विज्ञापन
दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 21000 रुपये बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र और सोनू के रूप में हुई है। दोनों दहगवां थाना जरीफनगर के रहने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने यह कार्रवाई की। धर्मेंद्र को ग्राम बागवाला से दहगवां सड़क पर मुर्गी फार्म से करीब पचास कदम पहले पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और 9500 रुपये नगद मिले, जो आईपीएल सट्टेबाजी से संबंधित थे।
वहीं, सोनू को ग्राम बागवाला को जाने वाले रास्ते पर थाना जरीफनगर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से भी एक मोबाइल फोन और 11500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आईपीएल सट्टेबाजी में शामिल इन दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
शराब और सट्टे में दो युवक गिरफ्तार
उझानी। कोतवाली पुलिस ने गद्दीटोला मोहल्ला निवासी शहिल को सट्टे की खाईबाड़ी करने पर 1030 रुपये और मोहल्ले के ही जुनैद को एक कैन में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से सट्टे के धंधेबाजों में हड़कंप है। संवाद
जुआ पकड़ा, 73 हजार से अधिक की रकम मिली
फैजगंज बेहटा। थाना क्षेत्र के ग्राम तरकपरौली के जंगल में मुखविर की सूचना पर थाना पुलिस ने छह जुआरी पकड़े। उनके पास से 61270 रुपये फड़ पर तथा जामा तलाशी लेने पर 12,100 मिले। सहादत निवासी शाहबाद रामपुर, अनिल मोहल्ला बुद्ध बाजार बिसौली, मकसूद ग्राम सहबाज पुर थाना असमोली, सम्भल, कदीर ग्राम कमाल पुर थाना डिंडोली अमरोहा, ख़ुशी राम ग्राम तरकपरौली थाना फैजगंज और हरपाल ग्राम खेड़ा दास थाना फैजगंज पकड़े गए हैं। एसआई नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर हिरासत में लिया। बाद में जमानत पर थाने से ही छोड़ दिया गया। संवाद