फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two accused in the Virendra murder case have been arrested in Budaun

Budaun News: वीरेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान एक को लगी गोली, दूसरे ने किया समर्पण

Sun, 04 Jan 2026 10:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Jan 2026 10:52 AM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे आरोपी ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

विज्ञापन
Two accused in the Virendra murder case have been arrested in Budaun
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर को युवक वीरेंद्र की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। जिससे वह घायल हो गया, उसके साथी ने पुलिस को देखकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल ने अपना नाम धूम सिंह निवासी मेबड़ी बताया है।

विज्ञापन


एसपी देहात हृदेय कठेरिया ने बताया कि 31 दिसंबर दोपहर करीब 1:00 बजे वीरेंद्र सिंह अपने चाचा राजेंद्र को दवा दिलाने के लिए बाइक से बरेली जा रहा था। रास्ते में गांव के ही धूम सिंह समेत पांच लोगों ने पहले वाहनों से उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर लाठी डंडों से पीट कर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी। मुजरिया थाना क्षेत्र की इस घटना के आरोपी शनिवार रात में वितरोई मोड पर खड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देखते ही एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में एक आरोपी को गोली लगी, जबकि दूसरे ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश ने बताया कि उसने वीरेंद्र की हत्या अपने भाइयों के साथ मिलकर की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूसरे आरोपी ने अपना नाम आकाश बताया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed