{"_id":"582b260d4f1c1b7b388feb66","slug":"truck-unloaded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट भरे होने के शक में खाली कराया कबाड़ का ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट भरे होने के शक में खाली कराया कबाड़ का ट्रक
ब्यूरो/बदायूं
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट भरे होने के शक में एसडीएम बिसौली आरडी राम और इंस्पेक्टर लोकेंद्र सिंह ने कबाड़ भरा एक ट्रक ही खाली करा दिया। दरअसल, पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को दौड़ा दिया था। इससे उस पर शक गहरा गया। एसडीएम ने पुलिस के साथ फैजगंज बेहटा के पास ट्रक को ओवरटेक कर पकड़ लिया। इसे खाली कराया गया तो पता लगा कि ट्रक में कबाड़ा के अलावा कुछ नहीं है। यह ट्रक झारखंड से हरियाणा जा रहा था।
एसडीएम बिसौली आरडी राम को सोमवार रात खबर मिली कि बदायूं की ओर से नोटों से भरा हुआ एक ट्रक आ रहा है। यह ट्रक मुरादाबाद की ओर जाएगा। सूचना के आधार पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को एलर्ट कर दिया। वह खुद भी गश्त पर निकल आए। जिस ट्रक के बारे में सूचना दी गई थी वह बिसौली पहुंचा तो पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक की स्पीड़ बढ़ा दी। इससे पुलिस का शक गहरा गया। एसडीएम आरडी राम ने कोतवाली पुलिस के साथ पीछा करके ट्रक को फैजगंज बेहटा के पास ओवरटेक करके रोक लिया।
पहले तो ट्रक के चालक और क्लीनर से पूछताछ की। बाद में पुलिस ने ट्रक को खाली करा दिया। ट्रक में नोट भरे होने की सूचना पर यहां तमाम लोग भी जमा हो गए। ट्रक खाली कराने के बाद पुलिस को पता लगा कि इसमें कबाड़ के अलावा कुछ नहीं है। चालक और क्लीनर से बताया कि कबाड़ को वह झारखंड से हरियाणा ले जा रहे थे। ट्रक में कुछ नहीं मिलने पर अधिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका गया। ट्रक को खाली कराने पर इसमें कबाड़ के अलावा कुछ नहीं मिला। सूचना झूठी थी, अब सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।
-आरडी राम, एसडीएम बिसौली