{"_id":"68fa8274599c6161070c39a0","slug":"truck-owner-found-hanging-in-room-dies-during-treatment-badaun-news-c-123-1-sbly1018-149534-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला ट्रक मालिक, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कमरे में फंदे से लटका मिला ट्रक मालिक, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर जांच करती पुलिस व रोती मृतक की पत्नी। संवाद
उझानी। शराब के नशे में परिवार के लोगों से कहासुनी के बाद ट्रक मालिक अपने ही कमरे में फंदे से लटक गया। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा। सांस चलती महसूस कर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसौली की है। गांव निवासी मुकेश कुमार (32) पुत्र श्रीपाल दिल्ली से दो दिन पहले ही घर लौटे थे। बुधवार रात मुकेश की परिजन से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। काफी देर तक कोई आहट नहीं आई तो परिवार के लोगों ने खिड़की से झांककर देखा।
उन्हें फंदे से लटका देख पत्नी ने शोर मचा दिया। आसपास घरों से भी लोग आ गए। परिजनों समेत पड़ोसियों ने फंदा काटकर उन्हें नीचे उतार लिया। सांस चलती बताकर परिवार के लोग उन्हें लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में इलाज शुरू हो गया, लेकिन कुछ देर बाद ही मुकेश ने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार तड़के अब्दुल्लागंज चौकी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर तहकीकात की। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि मुकेश ने फंदे से लटककर जान दी है। मामला घरेलू कलह का है। वह अपना ट्रक खुद ही चलाते थे। ट्रक दिल्ली में खड़ा करके घर लौटे थे। मृतक की चार संतानें हैं।
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
- उघैती थाना क्षेत्र के गांव शर्की की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
उघैती। घर से खाना खाकर बुधवार को निकला युवक घर नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पुलिस व परिवार के लोग पहुंच गए। शव देख परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव उधैती शर्की के रहने वाले रंजीत (42) पुत्र इतवारी शादी पार्टी में आतिशबाजी चलाने का काम करता था। बुधवार की शाम को वह खाना खाने के बाद घर से निकल गए। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग उनको तलाश करने में लग गए। बृहस्पतिवार करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांव के बाहर रंजीत का शव नीम के पेड़ पर लटका हुआ है।
किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव देख परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। उन्होंने गमछा के सहारे फंदा लगाया था। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
घर के कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव ओरछी के रहने वाले हरीशंकर (50) का शव घर के कमरे में ही फंदे से लटका देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते थे।
बुधवार को शराब पीने को लेकर पत्नी और परिवार वालों से कहासुनी हो गई थी। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह उनका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा चीख पुकार मच गई। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना थाने पर नहीं आई है। संवाद