फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   truck bus accident, 10 wounded

कोहरे में भिड़े ट्रक और बस, 10 लोग घायल

Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Sat, 03 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
truck bus accident, 10 wounded
कोहरे में भिड़े ट्रक और बस, 10 लोग घायल 
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद पर ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में बस में सवार 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब सात बजे घने कोहरे की वजह से हुआ। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे के बाद क्रेन के सहारे दोनों वाहनों को हटाने के बाद पुलिस यातायात सामान्य कर सकी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

बदायूं डिपो की अनुबंधित बस सवारियों को लेकर चंदौसी की ओर जा रही थी। रास्ते में हाईवे पर वजीरगंज थाने के कस्बा सैदपुर के पास मुरादाबाद की ओर से आ रहे ट्रक की बस से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस में करीब 30 सवारियां थीं। इनमें 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। बस से सवारियों को बाहर निकाला। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायल नाजमा बेगम पत्नी अख्तर, जितेंद्र कुमार पुत्र गंाग प्रसाद, प्रमोद कुमार पुत्र बनारसीदास, नाजिम पुत्र मेहंद, इलियास पुत्र बन्ने, मुनेंद्र पुत्र राजेश्वर सिंह समेत 10 लोगों को अस्पताल पहुंचाया। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई थीं। गंभीर हालत में नजमा, शोनू, नाजिम और जितेंद्र को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। बाद में पुलिस ने एंबुलेंस मंगकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाया। तब यातायात सामान्य हो सका। ट्रक चालक पंजाब प्रांत के जसवान सिंह पुत्र सुच्चा सिंह भी मामूली घायल हुआ। वह जमशेदपुर से स्टील लेकर पंजाब जा रहा था। फिलहाल दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में 16 से बढ़कर 19 हो गए ब्लैक स्पॉट
बदायूं। जिले में अब तक हाईवे और अलग-अलक लोकल रोड पर 16 ब्लैक स्पॉट थे। बदायूं-बरेली हाईवे फोरलेन होने के बाद इस हाईवे से दो ब्लैक स्पॉट कम हो गए। लेकिन, उप संभागीय परिवहन विभाग ने नए सिरे से सर्वे करने के बाद पांच नए एक्सीडेंट प्वाइंट बनाए हैं।

जिले में पांच नए एक्सीडेंट प्वाइंट के बारे में उप संभागीय परिवहन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को भी सूचना दे दी थी। इन स्थानों पर व्हाइट पट्टी के साथ रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाने के लिए कहा था। इसके बावजूद अब तक इन स्थानों पर कोई काम नहीं हुआ है। कोहरे का सीजन शुरू हो गया है। इसी सीजन में हादसों की तादाद बढ़ जाया करती है। एआरटीओ अमिताभ राय ने बताया कि पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है। नए स्पॉट के संबंध में लोक निर्माण विभाग को बता दिया गया है। वह खुद भी नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed