{"_id":"616c6b2ec166467da651ceae","slug":"truck-and-canter-clashed-on-the-highway-both-drivers-injured-badaun-news-bly463210393","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक और कैंटर भिड़े, दोनों ड्राइवर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक और कैंटर भिड़े, दोनों ड्राइवर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रविवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक ट्रक और कैंटर आमने-सामने टकरा गए। इस हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर वाहन हटवाए और उनके ड्राइवरों को जिला अस्पताल भेजा। इनमें एक ड्राइवर की हालत नाजुक बनी हुई है।
हादसा रविवार शाम घटित हुआ। उस दौरान कैंटर चंदौसी को ओर से आ रहा था। इसे कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के गांव घटिया नर्सों रामपुरा निवासी दीपू चौहान चला रहा था। बताते हैं कि कैंटर ओरछी और फैजगंज बेहटा के बीच एक स्कूल के सामने पहुंचा था कि तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में कैंटर ड्राइवर दीपू चौहान का एक हाथ और एक पैर कट गया। हादसे को देखकर राहगीरों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दोनों वाहन अलग कर सड़क से हटवाए। उसके बाद कैंटर के ड्राइवर को निकाला जा सका।
ट्रक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में थाना महाराजपुर के बिहटा निवासी सोनू राठौर चला रहा था। हादसे में उसको भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों ड्राइवरों को जिला अस्पताल भेज दिया है। इस दौरान हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहन हटवाकर आवागमन शुरू कराया।