फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   triple murder case accused arrested

Budaun News: तिहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता अर्चित गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 23 Jan 2023 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
triple murder case accused arrested
अलापुर (बदायूं)। तिहरे हत्याकांड का साजिशकर्ता अर्चित दीक्षित सोमवार को केशोंपुर नगला चौराहे से पकड़ा गया। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। वह मुख्य हत्यारोपी रविंद्र दीक्षित का बेटा है। इस हत्याकांड में अर्चित फरार चल रहा था, जबकि अन्य आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। कोर्ट में पेश करने पर अर्चित को भी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सथरा में 31 अक्तूबर 2022 को सपा नेता राकेश गुप्ता, उनकी मां शांति देवी और पत्नी शारदा गुप्ता की उनके ही घर में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में राकेश गुप्ता के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेश गुप्ता ने रविंद्र दीक्षित, उसके बेटे सार्थक दीक्षित, अर्चित दीक्षित और विक्रम उर्फ विक्की समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वारदात के दूसरे दिन पुलिस ने मुख्य आरोपी रविंद्र और उसके बेटे सार्थक को असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया था। बाद में विक्रम उर्फ विक्की और अवनीश पकड़ा गया, जबकि एक आरोपी चांद मोहम्मद ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रविंद्र का बेटा अर्चित फरार चल रहा था। राजेश गुप्ता का आरोप था कि अर्चित ही इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता था। उसने ही राकेश गुप्ता के पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची थी। उस समय से पुलिस अर्चित को तलाश कर रही थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह अर्चित क्षेत्र के गांव केशोंपुर नगला चौराहे पर शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
चार्जशीट लगने का रास्ता साफ
तिहरे हत्याकांड में अर्चित के न पकड़े जाने से पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट नहीं लगा पा रही थी। इस समय विवेचना चल रही है। सारे सुबूत जुटा लिए गए हैं। केवल चार्जशीट लगना शेष रह गई है। अब आरोपी अर्चित पकड़ा गया है। इससे चार्जशीट लगने का रास्ता साफ हो गया है।

विक्रम को संरक्षण देने में पकड़ा गया था दयाकिशोर
इस हत्याकांड में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। अब यह सभी आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इसमें सातवां आरोपी दयाकिशोर एटा जिले के रजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव अंगदपुर का रहने वाला है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद विक्रम उर्फ विक्की उसके घर पर ही रुका था। उसको संरक्षण देने के आरोप में 20 नवंबर को दयाकिशोर गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed