{"_id":"675f200c76f835ce460ad7b4","slug":"tried-to-lift-the-car-but-police-did-not-succeed-badaun-news-c-123-1-bdn1007-131068-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अधूरे पुल से गिरी कार 21 दिन बाद भी नहीं उठाई जा सकी, जेसीबी भी हुई फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अधूरे पुल से गिरी कार 21 दिन बाद भी नहीं उठाई जा सकी, जेसीबी भी हुई फेल
Mon, 16 Dec 2024 05:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 05:59 PM IST
सार
बरेली और बदायूं जिले की सीमा पर अधूरे पुल से कार नीचे गिर गई थी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी। हादसे के 21 दिन बाद भी यह कार घटनास्थल से नहीं उठाई जा सकी।
विज्ञापन
नदी में पड़ी कार के पास खड़ी पुलिस।
विस्तार
बदायूं के दातागंज क्षेत्र में अधूरे पुल से नीचे गिरी कार उठाने पहुंची पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। रविवार को पुलिस जेसीबी के माध्यम से कार को नदी से निकालने पहुंची थी, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के चलते जेसीबी कार को सड़क तक नहीं पहुंचा पाई। अब क्रेन के माध्यम से पुलिस कार को नदी से बाहर निकालेगी।
विज्ञापन
दातागंज-बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर गांव मुड़ा के पास 24 नवंबर को कार अधूरे पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस मामले में नायब तहसीलदार की तहरीर पर चार अभियंताओं और गूगल मैप के क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ दातागंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने सभी को नोटिस भेजा था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
- UP: गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, बरेली में नहर में गिरी कार...24 नवंबर को भी Google Maps के कारण हुई थी 3 की मौत
विज्ञापन
विवेचना आगे बढ़ी तो पुलिस को कार की जरूरत पड़ गई। शनिवार को विवेचक नदी पर पहुंचे और कार को निकलवाने की व्यवस्था देखी। रविवार को पुलिस जेसीबी लेकर कार निकालने के लिए नदी पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से कार निकालने का प्रयास किया तो एक जेसीबी खराब हो गई। इसके बाद दूसरी जेसीबी मंगाई गई।
दूसरी जेसीबी के माध्यम से कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार जेसीबी से नहीं निकल पाई। जेसीबी भी रेत में फंस गई। अब सोमवार को क्रेन के माध्यम से कार निकाली जाएगी। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि जेसीबी से कार नहीं निकली है। कार को निकालते वक्त जेसीबी भी फंस गई। अब क्रेन के माध्यम से कार निकलवाई जाएगी।