फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tried to commit suicide to scare the police, sent to jail

Budaun News: पुलिस को डराने के लिए की थी आत्मदाह की कोशिश, भेजा जेल

Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 21 Oct 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Tried to commit suicide to scare the police, sent to jail
सहसवान। थाना सहसवान के अंदर आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने थाने में पूछताछ के लिए आशीष को बुलाया तो उसने आत्मदाह की कोशिश की थी।
विज्ञापन


गांव सुल्तानपुर टप्पा अहमदनगर निवासी जयपाल दुकानदार हैं। जयपाल की किराना दुकान से कुछ सामान गांव तिगरा निवासी अवधेश ने उधार लिया था। शनिवार को दुकानदार ने रुपये का तकादा किया तो विवाद हो गया। इसके बाद अवधेश ने अपने बेटों के साथ मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की थी। साथ ही किसी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

मामले की तहरीर दुकानदार ने पुलिस को दी तो पुलिस ने अवधेश को पूछताछ के लिए थाने बुला लिया। इसके बाद रात में अवधेश का बेटा आशीष थाने पहुंच गया और पुलिस को डराने के लिए खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने आशीष को पकड़ लिया और उसके बाद जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर आशीष, पिता अवधेश और भाई दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आशीष का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed