फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tricolor will be hoisted in every house, target of distribution of 5.70 lakh flags achieved

Budaun News: हर घर लहराएगा तिरंगा, 5.70 लाख झंडे वितरण का मिला लक्ष्य

Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 14 Aug 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted in every house, target of distribution of 5.70 lakh flags achieved
बदायूं। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत शासन से जिले के 5.70 लाख घरों में झंडा फहराने का लक्ष्य दिया गया है। जिला प्रशासन का दावा है कि मंगलवार सुबह तक 2,26,781 झंडों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

शासन ने जनपद के 5.70 लाख घरों में झंडा फहराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया है। जिला पंचायत राज विभाग की ओर से 2,26,781 वितरण करा दिया गया है। डूडा कार्यालय की ओर से 1.52 लाख झंडे बनवाए गए हैं। नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि बुधवार सुबह तक सभी ब्लॉकों पर झंडों का वितरण करा दिया जाएगा। प्रधानों के माध्यम से लोगों को झंडे दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छात्राओं को दिलाई शपथ
बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्राचार्य डाॅ. राजधन की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को तिरंगा के मान सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में बताया गया। हर घर तिरंगा अभियान के आयोजक डॉ. सतीश कुमार ने छात्राओं को शपथ दिलाई। तिरंगा से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना सिंह एवं रोवर्स व रेंजर्स अधिकारी सरिता गौतम मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed