फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trial will be held to form a district level football team

Budaun News: फुटबॉल की जिला स्तरीय टीम बनाने के लिए होगा ट्रायल

Tue, 11 Jun 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Trial will be held to form a district level football team
बदायूं। खेल विभाग की ओर से फुटबॉल की जूनियर बालक और बालिका वर्ग की जिलास्तरीय टीम बनाने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल मैच का आयोजन होगा। पहले दिन बालक और दूसरे दिन बालिकाओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

टीम बनने के बाद उनके अन्य जिलाें से मैच कराए जाएंगे। जो खिलाड़ी टीम में बेहतर खेलेंगे, उनको मंडलस्तरीय टीम में जगह दी जाएगी। 12 जून को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक वर्ग का जिला स्तरीय ट्रायल मैच का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। बालिका वर्ग का ट्रायल मैच 13 जून को होगा। 14 जून को मंडल स्तर पर बालक व बालिका वर्ग का चयन व ट्रायल मैच होगा।
विज्ञापन

बरेली मंडल की टीम बनने के बाद बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की टीम के लिए किया जाएगा। इसके लिए बालक वर्ग के 19 से 26 जून के बीच मऊ में ट्रायल मैच होंगे। वहीं, 19 से 26 जून के बीच में बालिका वर्ग का सहारनपुर में ट्रायल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछरिया ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में वे ही बालक प्रतिभाग कर सकते हैं, जिन्होंने एक जनवरी 2009 से 31 दिसंबर 2010 के बीच में जन्म लिया हो। बालिकाओं ने एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2010 के बीच में जन्म लिया हो। चयन के लिए सभी खिलाड़ी आधार कार्ड की दो छायाप्रति, जन्म प्रमाण पत्र साथ लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed