फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation's arrangements fell short in front of the crowd of sisters on Bhaiya Dooj.

Budaun News: भैयादूज पर बहनों की भीड़ के आगे कम पड़ गए परिवहन निगम के इंतजाम

Wed, 15 Nov 2023 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation's arrangements fell short in front of the crowd of sisters on Bhaiya Dooj.
ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद
बदायूं। भैयादूज पर बुधवार को हर ओर भीड़ दिखाई दी। बाजारों से लेकर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन तक सभी खचाखच भरे दिखे। तड़के से ही बहनों ने भाइयों के घर जाने के लिए बस अड्डे और रेलवे स्टेशन का रुख कर लिया। बस स्टैंड पर पहुंचीं तो हाल बेहाल था। बसें पीछे से ही ठसाठस आ रही थीं। जो यहीं से बनकर चलीं, उनमें भी चढ़ने के लिए बहनों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। यही हाल ट्रेनों में रहा।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने यूं तो हर रूट पर बसों के फेरे बढ़ा रखे थे, लेकिन यात्रियों की भीड़ के आगे ये इंतजाम कम पड़ गए। बसों में चढ़ने और फिर सीट पाने के लिए यात्रियों, खासतौर से महिलाओं को खासी मारामारी करनी पड़ी। लंबे रूट की बसें पीछे से ही खचाखच भरी आ रही थीं। किसी भी बस में पैर रखने तक के लिए जगह न थी।
विज्ञापन

जो बसें बदायूं डिपो से रवाना हो रही थीं, उनमें भी भीड़ के चलते महिलाओं को चढ़ने में दिक्कत हुई। परेशान होकर ज्यादातर वाहनों को भाइयों के घर जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। शहर में रोडवेज चौराहे से लेकर पुलिस लाइन, दातागंज चौराहा, नवादा पुलिस चौकी तक जाम जैसे हालात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

बसों का इंतजार करती रहीं महिलाएं
शहर के रोडवेज और प्राइवेट बस स्टैंड पर महिलाएं भाइयों के घर पहुंचने के लिए बसों का इंतजार करतीं नजर आईं। लोगों का कहना था कि भैयादूज पर जो बसें चल रही हैं वे खचाखच भरी हैं। इससे महिलाओं का बसों में चढ़ना मुश्किल हो गया। मुरादाबाद, उसावां, उझानी, बिसौली, बिल्सी मार्ग की बसों में सबसे ज्यादा भीड़ रही।
-------
रेलवे स्टेशन पर भी सुबह से ही रही भारी भीड़
भैयादूज के मौके पर बदायूं रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही। महिलाओं संग बच्चे भी परेशान रहे। एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेट फार्म तक पहुंचने के लिए लोगों ने जान तक की परवाह नहीं की। महिला, पुरुष और बच्चे रेलवे लाइन क्रॉस करते नजर आए।

-------
बिसौली में जाम से जूझते रहे लोग
बिसौली। इस्लामनगर चौराहा, चंदौसी बस स्टैंड, आंवला स्टैंड पर यात्री वाहनों का इंतजार करते नजर आए। रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों को काफी-काफी देर तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इस्लामनगर चौराहे से संचालित होने वाले डग्गामार वाहनों के चालकों ने मनमाना किराया वसूला। इस्लामनगर चौराहे से रोडवेज बस स्टैंड तक रोड पर दिन में कई बार जाम लगा।


मिठाई और सूखे नारियल की खूब हुई बिक्री
पंच महोत्सव के अंतिम त्योहार भैयादूज पर मिठाइयों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। भाइयों के लिए बहनों ने जमकर मिठाई खरीदी। इसके अलावा सूखे नारियल (गोला) और बताशे की भी खूब बिक्री हुई। बहनों के उपहार में देने के लिए लोगों ने साड़ी, आभूषण और रेडीमेड गारमेंट्स खरीदे।

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ने  को जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed