फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transport Corporation got 15 women conductors

Budaun News: परिवहन निगम को मिलीं 15 महिला परिचालक

Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation got 15 women conductors
रोडवेज बस स्टेंड पर खड़ी बसें। संवाद
बदायूं। परिवहन निगम ने महिला परिचालकों को संविदा पर भर्ती किया था, उसमें जिले को 15 महिला परिचालक मिलीं हैं। इनमें से 10 ने प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। वे शुक्रवार से बसों पर डयूटी करेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कौशल विकास प्रशिक्षण कर चुकी महिलाओं व युवतियों को परिवहन निगम में परिचालक के पद पर तैनात करने का फैसला किया था। विज्ञापन जारी होने के बाद जिले की 15 महिलाओं ने आवेदन किया। सभी को परिवहन विभाग में नौकरी मिल गई है। इनमें अब तक दस महिला परिचालकों ने अपना एक सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। बृहस्पतिवार को उनको ज्वाइनिंग लेटर देते हुए बसें आवंटित की गईं। शुक्रवार से वे बसों में टिकट काटती नजर आएंगी।
विज्ञापन


--
कौशल विकास का प्रशिक्षण था जरूरी
परिवहन विभाग में महिला परिचालक बनने के लिए कौशल विकास का प्रशिक्षण होना जरूरी था। जिले में 15 युवतियां यह प्रशिक्षण पूरा कर चुकी थीं जिन्हें विभाग ने नौकरी दी। बीसी हिमांशु गौड़ ने बताया कि परिवहन निगम में चालकों के भर्ती करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। अब 10 महिला परिचालकों को ज्वानिंग दे दी गई है। एआरएम प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला परिचालकों के आने के बाद उनके रूट का निर्धारण कर दिया है। शुक्रवार से वह ड्यूटी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यह हैं महिला परिचालक
रूपम कुमारी ने एलएलबी की है। वह प्रैक्टिस भी कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि परिचालक की नौकरी से वह खुश हैं। प्राची और शिखा दोनों बहनें हैं। दोनों ने परिचालक की नौकरी करने का साहस दिखाया है। इसी के साथ रुचि, राखी, शालिनी, प्रियंका रानी, मनभाषा देवी, कविता रानी और मुन्नी देवी ने कौशल विकास का प्रशिक्षण करने के साथ स्नातक भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed