{"_id":"65ad12b5bf0a75157902dd1a","slug":"transformer-of-nawada-sub-station-blew-up-power-cut-in-quarter-of-the-city-badaun-news-c-123-1-sbly1004-12076-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नवादा उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर फुंका, चौथाई शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नवादा उपकेंद्र का ट्रांसफॉर्मर फुंका, चौथाई शहर की बिजली गुल
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की लाइन से जोड़कर दी जा रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर में नवादा उपकेंद्र का ट्रांसफाॅर्मर एक बार फिर फुंक गया, जिससे चौथाई शहर में कई घंटे तक बिजली नदारद रही। हालांकि बाद में अस्थायी व्यवस्था के तौर पर लाइन को ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ दिया गया। इससे शहरी इलाके को बिजली मिलती रही। बताया जा रहा है कि अभी दो दिन और लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। मंगलवार तक नया ट्रांसफॉर्मर आने का अनुमान है।
नवादा उपकेंद्र में स्थित 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से शहर के लोची नगला, नई सराय, शहबाजपुर, पटियाली सराय और औद्योगिक क्षेत्र समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई दी जाती है। ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार रात अचानक फुंका, जिससे इन सभी इलाकों की बिजली ठप हो गई।
रविवार दोपहर तक लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। तब कहीं विद्युत निगम के अधिकारियों ने अस्थायी व्यवस्था के तौर पर इन सभी इलाकों की बिजली ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ने का आदेश दिया। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्र से सप्लाई शुरू कर दी गई है। नवादा उपकेंद्र में अभी नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगा है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी व्यवस्था मंगलवार तक हो पाएगी। तब तक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर बिजली आपूर्ति मिलेगी।