फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer burnt with explosion

Budaun News: धमाके के साथ जला ट्रांसफार्मर

Sat, 02 Sep 2023 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt with explosion
बिल्सी के सिध्दपुर चित्रसैन में आग में जलता ट्रांसफार्मर। संवाद
आधे से अधिक सिद्धपुर चित्रसेन गांव की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। गांव सिद्धपुर चित्रसैन में सड़क किनारे लगे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर में बीते दिन जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो गईं। बाद में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आधे से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
गांव से अकौली को जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे अबरार के मकान के निकट लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लंबे समय से ओवरलोड चल रहा है, जिसमें आए दिन फाॅल्ट होते रहते है। बृहस्पतिवार को ट्रांसफाॅर्मर में तेज आवाज के साथ आग लग गई। तेल का रिसाव होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठनें लगीं। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। बिजली उपकेंद्र को घटना की जानकारी दी गई। गनीमत यह रही कि उस समय वक्त वहां कोई भी व्यक्ति नहीं था। किसी तरह गांव के लोगों ने ही आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर जलने से आधे से ज्यादा गांव की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर लाइन और पोल की अधिक दूरी के अलावा घटती बढ़ती वोल्टेज, ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ है। साथ ही आग लगी है।
---
घटना की जानकारी है। शनिवार को यहां ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा।
- केके गंगवार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed