फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transformer blew up due to negligence, Rs 1.71 lakh recovered from JE and SDO

Budaun News: लापरवाही से फुंका ट्रांसफाॅर्मर, जेई व एसडीओ से 1.71 लाख की वसूली

Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Transformer blew up due to negligence, Rs 1.71 lakh recovered from JE and SDO
डिवीजन परिसर में धरना देते जेई संघटन के लोग। संवाद
बदायूं। बिल्सी और दातागंज उपकेंद्र क्षेत्र के तीन ट्रांसफाॅर्मर फुंक गए। इस मामले में दो जेई और एसडीओ की लापरवाही पाई गई तो विद्युत निगम के अधिकारियों ने उनसे मरम्मत का खर्च करीब 1.71 लाख रुपये वसूलने का आदेश कर दिया। साथ ही बिल्सी के एसडीओ को निलंबित कर दिया। इस कार्यवाही का जेई संघ ने विरोध किया और सोमवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह आंधी-बारिश और फिर गर्मी के कारण दातागंज ग्रामीण क्षेत्र में कई फाल्ट हुए। एक के बाद एक फाल्ट होने के बाद वहां का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण की जांच अधीक्षण अभियंता ने कराई तो जेई बाल मुकंद की गलती पाई गई। इसलिए ट्रांसफार्मर के मरम्मत का खर्च 34,434 रुपये जेई से वसूलने का आदेश कर दिया गया। इसी तरह बिल्सी के नगरीय क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। इस मामले में एसडीओ शोएब अंसारी व जेई दिनेश कुमार को दोषी पाते हुए मरम्मत का खर्च 1,37,189 रुपये वसूलने का आदेश कर दिया गया। साथ ही एसडीओ को 22 अप्रैल को निलंबित कर दिया गया। इस सीजन की यह बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई से जेई संघ में आक्रोश है और सभी जेई प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
2020 में बना था वसूली का नियम

वर्ष 2020 में मध्यांचल विद्युत निगम की ओर से ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए मरम्मत का खर्च उनसे वसूलने का आदेश जारी किया गया था। इस आदेश के तहत अप्रैल में दातागंज व बिल्सी क्षेत्र के जेई व एसडीओ पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दोनों ट्रांसफाॅर्मर में नहीं लगा था एचटी फ्यूज सेट व एलटी टेल लेस यूनिट
राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के पदाधिकारी एसडीओ और जेई पर हुई कार्यवाही का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को जिलाध्यक्ष धर्मात्मा ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बिल्सी टाउन क्षेत्र में बंदर के कूदने से एलटी लाइन में फाल्ट हो गया था। इस कारण दो ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। दोनों ट्रांसफार्मर में एचटी फ्यूज सेट व एलटी टेल लेस यूनिट नहीं लगा था। उसकी जानकारी जेई ने अधिकारियों को दी।
दातागंज ग्रामीण क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया था। फिर से जेई पर जिम्मेदारी तक कर वसूलने का आदेश कर दिया गया। जब जेई सगंठन ने इस कार्रवाई का विरोध किया तब 22 अप्रैल को बिल्सी एसडीओ को निलंबित कर दिया गया। साथ ही संगठन के जिलाध्यक्ष धर्मात्मा कुमार, सचिव रविकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर व प्रचार सचिव रजनीश सिंह का तबादला कर दिया। पदाधिकारियों ने सभी कार्यवाही निरस्त करने मांग की है।
--
मामले की जांच करेंगे मुख्य अभियंता


जेई और एसडीओ पर हुई कार्यवाही के विरोध में बरेली में भी संगठन के सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को विद्युत निगम के चेयरमैन डा. आशीष गोयल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे। तभी उनको बदायूं के प्रकरण की जानकारी हुई। इसी दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता राघवेंद्र को बदायूं जाकर मामले के निस्तारण का निर्देश दिया।

------------
- ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर वेतन से कटौती की जाएगी। इसके लिए नियम बना हुआ है। वहीं, नौ साल से अधिक का समय गुजरने के बाद भी जिले में 11 जेई तैनात है। मंडल में आठ साल तक ही जेई की तैनाती हो सकती है। इसके चलते चार जेई का तबादला किया गया है। अभी सात और जेई का तबादला होना है। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed