Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Transfer orders cancelled after pharmacists protest

Budaun News: फार्मासिस्टों के प्रदर्शन के बाद ट्रांसफर आदेश रद्द

Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Transfer orders cancelled after pharmacists protest
सीएमओ कार्यालय में नारेबाजी करते फार्मा​सिस्ट। संवाद
बदायूं। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन चीफ फार्मासिस्ट योगेंद्र सिंह के तबादले के विरोध में किया गया। सीएमओ ने बाद में तबादला आदेश रद्द कर मामले की जांच का आश्वासन दिया, उसके बाद फार्मासिस्ट काम पर लौट गए।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप चतुर्वेदी और मंत्री शिवम रस्तोगी के साथ शुक्रवार को कई फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट के तबादले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कार्रवाई को अनुचित बताया। चीफ फार्मासिस्ट योगेंद्र अधिकारी स्टोर में तैनात थे। हाल ही में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत मैनपावर सप्लाई एजेंसी के टेंडर की प्रक्रिया किसी कारणवश लंबित रह गई थी। इस प्रक्रिया के लिए छह सदस्यीय समिति होती है, लेकिन सीएमओ ने इस मामले में केवल चीफ फार्मासिस्ट पर कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया था। फार्मासिस्टों ने सीएमओ से वार्ता की। फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से तबादला आदेश निरस्त कर पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद सभी फार्मासिस्ट अपने काम पर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed