{"_id":"6a5696f2c7cbb6e31c0fea4b","slug":"transactions-worth-rs-122-crore-in-five-days-from-an-account-opened-in-the-name-of-ss-company-badaun-news-c-123-1-bdn1038-168472-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एसएस कंपनी के नाम से खुले खाते से पांच दिन में 1.22 करोड़ का लेनदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एसएस कंपनी के नाम से खुले खाते से पांच दिन में 1.22 करोड़ का लेनदेन
Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसएस इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम से खुले खाते की जांच में भी पांच दिन में 1.22 करोड़ का लेनदेन सामने आया है। यह बैंक खाता देशभर में दर्ज साइबर ठगी की 25 शिकायतों से जुड़ा मिला। खाता संचालक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है।
साइबर टीम की जांच में सामने आया कि एक्सिस बैंक के खाता संख्या 925020026119058 में 27 अगस्त से 14 नवंबर 2025 के बीच 201 बार लेनदेन हुआ। इस दौरान खाते में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक जमा हुए और 1.21 करोड़ रुपये से अधिक निकाले गए। वर्तमान में खाते में करीब 1.93 लाख रुपये शेष बचे हुए मिले।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 3 से 7 नवंबर 2025 के बीच 201 ट्रांजेक्शन विभिन्न स्थानों से किए गए थे। जिससे खाते के साइबर अपराध में इस्तेमाल होने की आशंका और मजबूत हो गई। पुलिस के अनुसार साइबर अपराध में शामिल खाता एसएस इंटरप्राइजेज के नाम पर पंजीकृत था। जांच में खाता पटियाली सराय थाना कोतवाली, बदायूं निवासी शिवम शंखधार के नाम से संचालित होता मिला है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम के नोडल एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन साइबर वज्र अभियान के तहत साइबर शिकायतों और संदिग्ध लेनदेन के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।