फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trains packed during summer; delays add to passengers' woes.

Budaun News: गर्मी में ट्रेनें फुल, लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Trains packed during summer; delays add to passengers' woes.
ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद
बदायूं। सामान्य दिनों के मुकाबले गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। सभी कोच यात्रियों से खचाखच भरे चल रहे हैं, जिससे सफर में दिक्कत हो रही है। ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन


शाम 6:30 बजे आने वाली लालकुआं एक्सप्रेस रोजाना 20 से 30 मिनट देरी से पहुंच रही है। अन्य पैसेंजर और एक्सप्रेस गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

यात्री संजय वर्मा ने बताया कि भीड़ के कारण सीट मिलना मुश्किल है, ऊपर से ट्रेन लेट होने के कारण इंतजार करना पड़ता है। बुजुर्ग और बच्चों के साथ सफर करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। यात्रियों ने रेलवे से ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और समय पर संचालन की मांग की है। दोपहर में बरेली-कासगंज जाने वाली ट्रेन पर बैठने के लिए कुछ यात्री पटरियों पर खड़े हो गए। जीआरपी ने उन सभी यात्रियों को ट्रेक से हटाया। वहीं ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री काफी जद्दोजहद करते दिखाई दिए।

ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

ट्रेन में चढ़ते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed