फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trains from Badaun to Bharatpur and Mathura

बदायूं से भरतपुर और मथुरा तक सफर के लिए ट्रेनें

Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 20 Mar 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trains from Badaun to Bharatpur and Mathura
डेमो - फोटो : demo pic
- जीएम के निरीक्षण के बाद 12 मार्च से बढ़ाई गई हैं तीन नई ट्रेनें
विज्ञापन

बदायूं से राजस्थान तक ट्रेनें जाने लगी हैं। बरेली-कासगंज रूट के लिए चलाई जा रहीं पांच ट्रेनों में से एक भरतपुर तक जा रही हैं और एक मथुरा तक जाने लगी है। इससे यहां से यात्रियों को वृंदावन और राजस्थान तक के सफर की सुविधा पूर्वोत्तर रेलवे ने उपलब्ध करा दी है।

छोटी लाइन से बड़ी रेलवे लाइन में बदलने के बाद केवल कासगंज से बरेली के लिए दो ही ट्रेनें थीं। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के निरीक्षण के बाद 12 मार्च से तीन नई ट्रेनें बढ़ा दी गई थी। कासगंज-बरेली रूट पर ट्रेनों की संख्या पांच हो गई। मथुरा से काशीपुर या पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को भटकना पड़ता था, लेकिन अब रेलवे विभाग ने चार ट्रेनों को लंबे रूट से जोड़ दिया है। गाड़ी संख्या 55346 शाम को बदायूं से शाम छह बजकर 51 मिनट पर चलकर मथुरा और गाड़ी संख्या 55358 दोपहर तीन बजकर 11 मिनट पर चलकर भरतपुर रात 11 बजे पहुंचेगी। वहीं, पीलीभीत केे लिए बदायूं से गाड़ी संख्या 55355 रात ग्यारह बजकर नौ मिनट पर चलकर दोपहर चार बजकर 50 मिनट पर और गाड़ी संख्या 55345 बदायूं स्टेशन से दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर चलकर वाया लालकुआं होते हुए काशीपुर रात नौ बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। शेष गाड़ियां कासगंज बरेली रूट पर ही रहेगी। इन गाड़ियों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed