फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Train could not start for Tanakpur, direct bus service also stopped

टनकपुर के लिए नहीं शुरू हो सकी ट्रेन, सीधी बस सेवा भी हो गई बंद

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Train could not start for Tanakpur, direct bus service also stopped
बदायूं रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। टनकपुर के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की सीधी रेल सेवा शुरू नहीं हो सकी, इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। अब बदायूं डिपो ने भी टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा बंद कर दी है। दरअसल, बदायूं डिपो के पास टनकपुर के लिए परमिट ही नहीं है। उच्च स्तर पर उत्तराखंड और यूपी परिवहन निगम के बीच हुआ करार भी खत्म होने के बाद से बस सेवा भी बंद है। हालांकि, बदायूं से हरिद्वार, रुद्रपुर और देहरादून के लिए रोडवेज की सीधी बस सेवा है।
विज्ञापन

बदायूं समेत कासगंज, मथुरा आदि पड़ोसी जिलों से काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ पूर्णागिरि जाते हैं। कोरोना संक्रमण से पहले कासगंज-टनकपुर के बीच सीधी ट्रेन का संचालन होता था। करीब 11 महीने के बाद इसी वर्ष फिर से फरवरी से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ था।
विज्ञापन

इस रेल रूट पर सात जोड़ी ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें कासगंज-लालकुआं, कासगंज-काशीपुर, कासगंज-बरेली सिटी दैनिक ट्रेन हैं। कासगंज-लालकुआं और कासगंज-बरेली सिटी के बीच चार जोड़ी ट्रेन हैं। सप्ताह में अप-डाउन तीन-तीन दिन रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस और सप्ताह में दो दिन अप-डाउन रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस भी हैं लेकिन अब तक कासगंज-टनकपुर के बीच ट्रेन शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं, मथुरा, कासगंज, आगरा दिशा के जिलों से पूर्णागिरि या टनकपुर जाने वाले लोगों को बरेली या फिर पीलीभीत में टनकपुर के लिए ट्रेन बदलनी होती है। ऐसे में बुजुर्गों और महिलाओं को समस्या होती है। एकमात्र बदायूं-टनकपुर के बीच संचालित होने वाली रोडवेज बस भी बंद होने के बाद यात्रियों की समस्या और भी बढ़ गई है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीन पारस का कहना है कि कासगंज-टनकपुर के बीच सीधी रेल सेवा फिलहाल बंद है। हालांकि, लिंक सेवा का संचालन हो रहा है। यात्रियों को बरेली या फिर पीलीभीत से दूसरे ट्रेन पकड़नी होती है।

बदायूं डिपो के पास टनकपुर के लिए किसी बस का परमिट नहीं है। उत्तराखंड परिवहन निगम से अनुबंध के आधार पर एक बस का संचालन होता था, लेकिन अब यह बंद कर दी गई है। दरअसल, बरेली से टनकपुर के लिए बसों का परमिट है। ऐसे में बदायूं से टनकपुर के लिए सीधी बस सेवा बंद करनी पड़ी है। इसे शुरू कराने की कवायद उच्चस्तर से ही चल रही है।
-लक्ष्मण प्रसाद, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed