फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   train cancel

15 दिन ही चली आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस, संचालन रद्द किया

Tue, 27 Apr 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
train cancel
बदायूं रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालनिक कठिनाइयों के चलते रामगनर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को अगले आदेशों तक रद्द कर दिया है। एक साल के बाद इस ट्रेन का संचालन 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। बदायूं-कासगंज रेल रूट पर अब लंबी दूरी की सिर्फ एक बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस ही बची है। इसके अलावा दो विशेष पैसेंजर ट्रेने हैं।
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेल रूट पर कासगंज-काशीपुर, कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर, बांद्रा-रामनगर और रामनगर-आगरा फोर्ट का संचालन होता था। कोरोना संक्रमण के कारण अप्रैल 2020 में पूर्वोत्तर रेलवे ने इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना की रफ्तार धीमी होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। पहले बांद्रा-रामनगर एक्प्रेस और बाद में मार्च 2021 के पहले सप्ताह में कासगंज-काशीपुर, कासगंज-बरेली सिटी पैसेंजर का संचालन स्पेशल ट्रेनों के रूप में शुरू कर दिया गया। आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन इसी महीने 11 अप्रैल से शुरू किया गया। 15 दिन के बाद ही पूर्वोत्तर रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05056 रामनगर-आगरा फोर्ट हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 12:35 बजे बदायूं स्टेशन पर पहुंचती थी। पांच मिनट का ठहराव लेने के बाद रात 12:40 बजे आगरा की ओर रवाना हो रही थी। ट्रेन नंबर 05055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को दोपहर दो बजे बदायूं पहुंच कर पांच मिनट के ठहराव के बाद रवाना हो रही थी। सोमवार को आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस नहीं चली। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगले आदेशों तक इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचालनिक कठिनाइयों के कारण 05056/05055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस का संचालन अगले आदेशों तक रद्द किया गया है। ट्रेन का संचालन कब से शुरू होगा, इस संबंध में बाद में समय सारिणी जारी की जाएगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ डीआरएम इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed