फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic jam caused by vehicle convoy; three candidates missed their exam.

Budaun News: वाहनों के काफिले से ट्रैफिक जाम, तीन अभ्यर्थियों की छूटी परीक्षा

Fri, 03 Jul 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam caused by vehicle convoy; three candidates missed their exam.
सदफ, अभ्यर्थी बरेली
बदायूं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रोड शो में शामिल सैकड़ों वाहनों के सड़क पर आने से बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था चरमरा गई। प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर घंटों तक जाम लगा रहा। वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा देने बरेली से बदायूं आईं तीन छात्राओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता के काफिले में शामिल वाहनों की वजह से लगे जाम में फंसने से वे परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकीं और उनका पेपर छूट गया।
विज्ञापन


बरेली से बदायूं परीक्षा देने आईं तीनों छात्राओं ने बताया कि वे परीक्षा के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए घर से काफी पहले बदायूं के लिए निकली थीं। शहर में प्रवेश करते ही भारी जाम में फंस गईं। जब तक परीक्षा केंद्र पहुंचीं, तब तक प्रवेश का समय समाप्त हो चुका था। उन्हें केंद्र में जाने की अनुमति नहीं मिली। छात्राओं ने प्रशासन से भविष्य को देखते हुए उचित न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इधर, परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि किसी अभ्यर्थी का पेपर न छूटे इसलिए प्रवेश के लिए पूरा समय दिया गया। अगले दो दिन अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो, इसको ध्यान में रखते हुए कक्षा एक से इंटर तक के स्कूलों में 3 और 4 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----परीक्षा देने से वंचित छात्राओं ने मांगा न्याय----

बदायूं शहर के एके इंटर काॅलेज में द्वितीय पाली में परीक्षा थी। बरेली से समय निकलने के बाद भी जाम में फंसकर परीक्षा केंद्र तक समय से नहीं पहुंच पाई। - मीनाझी भट्ट, अभ्यर्थी बरेली


जाम में फंसने के बाद उसमें से निकल नहीं पाए। परीक्षा केंद्र तक पहुंचते-पहुंचते 10 मिनट लेट हो गई। इसके बाद प्रवेश नहीं मिला। हमें न्याय मिलना चाहिए।- सदफ, अभ्यर्थी बरेली


छह सड़क से टिकटगंज तक घंटों लगा जाम
बदायूं। बृहस्पतिवार को सुबह से शहर में जाम के हालात रहे। छह सड़क, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन, लालपुल, टिकटगंज, लावेला चौक, रोडवेज बस अड्डा, दातागंज तिराहा और जेल तिराहा समेत शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों भीषण जाम रहा।
पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद और दूसरी पाली की परीक्षा शुरु होने तक शहर में ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा गया। कुछ ही देर में इन मार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया और सर्विस रोड सहित आसपास के रास्तों पर लंबा जाम लग गया। अंडरपास की ओर से पुलिस लाइन जाने वाले वाहनों की आवाजाही जारी रहने से स्थिति और बिगड़ गई।

जाम का सबसे अधिक असर छह सड़क, इंदिरा चौक, पुलिस लाइन, लालपुल, टिकटगंज, लावेला चौक, रोडवेज बस अड्डा, दातागंज तिराहा और जेल तिराहा पर देखने को मिला। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। कई एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी जाम की चपेट में आ गए थे। संवाद

सदफ, अभ्यर्थी बरेली

सदफ, अभ्यर्थी बरेली

सदफ, अभ्यर्थी बरेली

सदफ, अभ्यर्थी बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed