फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic Diversion will be in effect in Budaun from Friday night

Kanwar Yatra 2025: बदायूं में शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम तक लागू रहेगा डायवर्जन, देखें पूरा रूट प्लान

Thu, 10 Jul 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Jul 2025 05:57 PM IST
सार

बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे भी वन-वे रहेगा। कई जगह बैरियर लगाए गए हैं।  

विज्ञापन
Traffic Diversion will be in effect in Budaun from Friday night
Diversion - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन का पवित्र माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसी के साथ ही कावंड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बदायूं जिले में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। इसके लिए शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान बरेली-मथुरा हाईवे वन-वे रहेगा। 

विज्ञापन


हाईवे के कट पर बांस बल्ली लगाकर बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा भारी व हल्के वाहनों के आवागमन के लिए अन्य मार्गों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई हैं, ताकि आमजन के लिए यातायात व्यवस्था में परेशानी न हो। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए खुराफातियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए बिना वर्दी के 150 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।

विज्ञापन

ऐसा रहेगा डायवर्जन प्लान
- फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर से आगरा-दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन म्याऊं चौकी से डहरपुर-दातागंज-बेलाडांडी-फतेहगंज पूर्वी-बरेली-आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुये अपने गंतव्य होंगे।
- बरेली से कासगंज, आगरा व दिल्ली को जाने वाले वाले वाहन गैनी आंवला-बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुये निकाले जाएंगे।
- मुरादाबाद से कासगंज, आगरा, दिल्ली को जाने वाले भारी वाहन बिसौली-सहसवान गुन्नौर-नरौरा अलीगढ़ होते हुए निकाले जाएंगे।
- मुरादाबाद, चंदौसी से फर्रुखाबाद व शाहजहांपुर जाने वाले वाहन बिसौली से आंवला गैनी, बरेली-फतेहगंज पूर्वी-बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर म्याऊं उसावां होते हुए जाएंगे।
- कासगंज, आगरा, दिल्ली से मुरादाबाद, बरेली व फर्रुखाबाद जाने वाले वाहनों को अलीगढ़ नरौरा होकर सहसवान बिसौली-आंवला-गैनी-बरेली-फतेहगंज पूर्वी बेलाडांडी-दातागंज डहरपुर-म्याऊं, उसावां होते जाएंगे।
- बरेली को जाने वाली रोडवेज बसें व अन्य हल्के वाहनों को नवादा चौकी से कुंवरगांव-आंवला-अलीगंज-गैनी -रामगंगा-लाल फाटक होते हुए निकाले जाएंगे।
- बदायूं से कासगंज, आगरा, दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों व अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से खेड़ा नवादा चौकी से बिसौली-सहसवान-गुन्नौर-नरौरा-अलीगढ़ होते हुए निकाले जाएंगे।
- बदायूं से फर्रुखाबाद जाने वाली रोडवेज बस व अन्य हल्के वाहनों को रोडवेज बस स्टैंड से पुलिस लाइन चौराहे से होते हुए दातागंज तिराहा से रेलवे क्रॉसिंग होते हुए दातागंज-बेलाडांडी-जैतीपुर- मदनापुर-जलालाबाद होते हुए जाएंगे।
- बदायूं शहर से एटा व अलीगढ़ जाने वाले हल्के वाहनों को जालंधरी सराय रोड से शेखुपुर-कादरचौक कादराबाद होते हुये निकाले जाएंगे।

यहां से वाहनों का किया जाएगा डायवर्जन
पुलिस ने अन्य वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। जिसमें उझानी बरी बाईपास, मुजरिया चौराहा, राजकीय मेडीकल कालेज तिराहा, सहसवान में कछला रोड, आंवला-कुंवरगाव चौराहा बाईपास, सरदार पटेल चौक बाइपास, बीआरबी तिराहा, मझिया मोड़, कैशव पुलिस चौकी, सरदार भगत सिंह चौक, जालंधरी सराय चौराहा, नौशेरा तिराहा, बिल्सी मोड़ तिराहा, और दातागंज तिराहा से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed