फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traffic

ट्रैफिक पुलिस भी जाम से %चकराई%, कहां से शुरू करे कार्रवाई

Fri, 02 Aug 2019 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Traffic
बदायूं। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर शहर के हालात काफी खराब हो चुके हैं। हर तिराहे चौराहे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ रहा है। कई तिराहे और चौराहों पर हालत यह है कि छोटे वाहनों को उधर से निकला दूभर हो गया है। इससे न सिर्फ लोगों को परेशानी हो रही है बल्कि ट्रैफिक पुलिस भी चकरघिन्नी बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के तिराहे-चौराहे जाम होने का मुख्य कारण फिलहाल रूट डायवर्जन का हटना माना जा रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते शुक्रवार रात से लेकर सोमवार तक रूट डायवर्जन रहता है। इससे शहर में बड़े वाहनों की इंट्री नहीं होती है। छोटे मोटे वाहनों पर कोई पाबंदी नहीं रहती और न ही उनसे कोई जाम लगता है। जहां तिराहे या चौराहे पर बड़े वाहन आए कि जाम लगना शुरू हो जाता है। रूट डायवर्जन हटने से बड़े वाहनों की संख्या भी ज्यादा हो गई है। कुछ तिराहे-चौराहे ऐसे हैं, जिधर से इनका गुजरना लाजिमी है। बहरहाल सावन मास के दौरान शहर के हालात ऐसे ही रहने वाले हैं। तीन दिन कांवड़ियों की भीड़ तो बाकी दिन लोगों को जाम में उलझना तय है।
विज्ञापन

कचहरी तिराहा
-समय 02.20
- कचहरी तिराहे के नजदीक कलक्ट्रेट, जेल, मुख्य डाकघर आदि स्थित हैं, जहां दिन भर लोगों का आना जाना लगा रहता है। विकास भवन तथा लालपुल जाने के लिए भी यही रास्ता है। बड़े वाहन भी इधर से होकर गुजरते हैं। रोडवेज बसों का आना जाना भी इधर से रहता है। गुरुवार दोपहर को यहां वाहनों का आवाजाही बढ़ी तो जाम जैसे हालात पैदा हो गए। गर्मी में वाहन चालकों के पसीने छूट गए। न तो उन्हें आगे बढ़ मिला और न ही पीछे हटने की जगह थी। वाहन ऐसे ही रेंग रेंग कर चलते रहे। इससे तिराहे की व्यवस्था ही बिगड़ गई। जैसे-तैसे जाम खुला तब कहीं लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा चौक
-समय 01.45
-गुरुवार दोपहर करीब पौने दो बजे इंदिरा चौक वाहनों से जाम था। चौराहे से बड़े-बड़े वाहन गुजर रहे थे। इस दौरान कार, ई-रिक्शा, टेंपो आदि वाहनों की भी कमी नहीं थी। बाकी रही सही कसर दोपहिया वाहनों ने पूरी कर ली। ऐसे में चौराहे पर अच्छा खासा जाम लगा था। करीब एक घंटे तक वाहन ऐसे ही धीरे-धीरे गुजरते रहे। इस दौरान चौराहे पर कोई पुलिस कर्मी या होमगार्ड भी तैनात नहीं था। जिससे तुरंत जाम नहीं खुल सका।
टिकट गंज
-समय 03.10
- शहर का टिकटगंज रोड एक मुख्य प्वाइंट है, जहां से दो पहिया से लेकर बड़े वाहन भी घुस आते हैं। भले ही कुछ समय यहां नो एंट्री के नाम पर चौराहे पर होमगार्ड की तैनाती की गई, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति वैसी ही हो गई। चौराहे पर वाहनों की भीड़ कम नहीं हो रही है। गुरुवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे की बात करें तो चौराहे पर चारो सड़कें वाहनों की लाइन से फुल थीं। लोगों ने इधर-उधर घुसकर भी निकलने की कोशिश की, जिससे वाहन और ज्यादा फंस गए।
छह सड़का
-समय 02.15
- शहर का छह सड़का वह स्थान है, जहां हर समय पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात रहते हैं। कुछ समय से महिला पुलिस कर्मियों को लगा दिया गया है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे महिला पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात थे। उस समय तीन ई-रिक्शा और टेंपो वालों की वजह से इतना तगड़ा जाम लग गया कि कई वाहन इधर-उधर फंस गए। काफी देर तक जाम लगा रहा। प्वाइंट पर तैनात महिला पुलिस कर्मी वहीं खड़े होकर चिल्लाती रही लेकिन उसकी नीचे उतरने की हिम्मत नहीं हुई। वो तो गनीमत रही कि बाइक सवारों ने इधर-उधर से निकलना शुरू कर दिया। नहीं तो घंटे दो घंटे के लिए छह सड़का पर जाम लगना तय था।
कांवड़ ड्यूटी में लगाई ट्रैफिक पुलिस
-शहर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की संख्या कोई अधिक नहीं है। मात्र 14 पुलिस कर्मी हैं और एक टीएसआई हैं। जिनके सहारे पूरी यातायात व्यवस्था है लेकिन इस समय अधिकतर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी कांवड़ यात्रा में लगी है। इससे शहर के कई तिराहे-चौराहे खाली हो चुके हैं। जबकि कुछ पर होमगार्डों के सहारे व्यवस्था चल रही है।

ये भी हैं शहर के जाम प्वाइंट
- पुरानी चुंगी
- बीएसएनएल ऑफिस के सामने
- दातागंज चुंगी
- कचहरी तिराहा
- जालधंरी सराय
- लालपुल
- लावेला चौक
- दिनेश चौक
- रोडवेज चौराहा
इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है। रूट डायवर्जन भी अभी लागू नहीं हुआ है। इससे शहर में जाम लग रहा है। श्रावण मास के बाद शहर की स्थिति सामान्य हो जाएगी। जहां जाम लगेगा, वहां व्यवस्था संभाली जाएगी।
विनय कुमार द्विवेदी, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed