फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   traders pulled torch procession

सराफा व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
 traders pulled torch procession
सराफा व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन को हुआ पखवाड़ा
 सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना सराफा व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन में तेजी आ रही है। मंगलवार को विरोध प्रदर्शन का एक पखवाड़ा पूरा होने पर सराफा व्यापारियों ने शहर में सेंट्रल एक्साइज के विरोध में मशाल जुलूस निकाला, जिसमें केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्तमंत्री के विरोध में नारेबाजी की। 
बदायूं सराफा एसोसिएशन के बैनर तले एकत्रित होकर शहर के सराफा व्यापारियों ने बाइकों पर बैठकर हाथों में मशाल लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस शाम करीब साढ़े पांच बजे से जुलूस निकालना शुरू किया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ शास्त्री चौक पर समाप्त हुआ। वहां पर हुई सभा में व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों वीरेंद्र धींगड़ा, जवाहर रस्तोगी, प्रदीप भारद्वाज, सुभाष शर्मा, नवनीत गुप्ता शोंटू आदि के साथ मिलकर 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली रैली में जिले से भारी भीड़ जुटाने का तय किया गया। व्यापारियों को बताया कि हड़ताल के दौरान देश भर के सराफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। 
विज्ञापन

सराफा एसोसिशन के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश वैश्य ने कहा कि दिल्ली रैली के लिए जिले से छह बसों में भरकर सराफा व्यापारी रवाना होंगे। इस मौके पर अमित वर्मा, शरद रस्तोगी, अरविंद गुप्ता, आशू कटारिया, नितिन, आलोक, संदीप, राकेश, मनोज वर्मा, गुलशन कुमार, संजय राणा, मनोज पाटिल, माणिक मराठा, हरि मराठा, दीपक, सिकंगदर, ब्रजु, अनिल, रामचंद्र, भगवान शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed