फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders protest against municipal leaders

व्यापारी नेताओं का नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 20 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against municipal leaders
व्यापारी नेताओं का नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
नाला सफाई में किया घोटाले, तली झाड़ सफाई की मांग 
 नगर पालिका परिषद की ओर से कराए गए नाला सफाई में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारी नेताओं ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन अशोक कुमार को दिया। इससेे पूर्व मालवीय आवास में सभा के दौरान नगर पालिका के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए। 

प्रदेश अध्यक्ष मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा कि नाला सफाई के लिए आई धनराशि को दलालों और ठेकेदारों ने डकार ली है, लेकिन नाले साफ नहीं कराए। रविवार को हुई बारिश से बदायूं नगर में करीब 10 हजार दुकानों के अंदर जलभराव हो गया, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। इन व्यापारियों को नुकसान का मुआवजा कौन देगा, जिनका बहुत कुछ बर्बाद हो गया। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष विमल रस्तोगी, राजीव रस्तोगी, सुधीश गुप्ता, महेंद्र सिंह, राजीव सक्सेना, बृजेश गुप्ता, दीपक वर्मा, विनोद सिंह, मुकेश गुप्ता, सतीश गुप्ता, अनिल मौर्य, अखिलेश साहू, मनोज साहू, संजीव कुमार, अमन मयंक शर्मा, सनी सक्सेना, मोनू, विपिन, अमित आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed