फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Traders blocked the road in protest against the robbery

Budaun News: लूट के विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम

Wed, 13 Sep 2023 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 13 Sep 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traders blocked the road in protest against the robbery
धरना स्थल पर व्यापारियों को समझाते सीओ चंद्रपाल सिंह। संवाद
बिल्सी (बदायूं)। कस्बे की गल्ला मंडी में सरेआम लूटपाट के मामले में दूसरे दिन भी लुटेरे नहीं पकड़े गए। इसके विरोध में मंगलवार को तमाम व्यापारियों ने कछला-बिसौली मार्ग पर प्रदर्शन किया और वहीं जाम लगाकर बैठ गए। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बमुश्किल समझा बुझाकर उन्हें शांत किया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब व्यापारियों ने जाम खोला।
विज्ञापन

सोमवार को कस्बे की गल्ला मंडी से बाइक सवार लुटेरे गुल्लक लूटकर भाग गए थे। उस दौरान मोहल्ला संख्या एक निवासी ओमप्रकाश वाष्र्णेय अपनी आढ़त पर बैठे। दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर सवार होकर आए दो लुटेरे उनकी गुल्लक लूटकर भाग गए। उनकी गुल्लक में करीब 42 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया था, लेकिन लुटेरे अपनी बाइक तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए ले गए। इससे लोग उनका पीछा नहीं कर पाए। इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई थी। उसी दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने लुटेरों को पकड़ने की मांग की थी लेकिन दूसरे दिन भी थाना पुलिस के हाथ खाली रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मंगलवार सुबह व्यापारियों में खासी नाराजगी दिखी। कस्बे के तमाम व्यापारी लुटेरों के न पकड़े जाने पर सुबह नौ बजे कछला-बिसौली रोड पर गल्ला मंडी के सामने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया और वहीं धरना देकर बैठ गए। इसके कुछ देर बाद थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस उन्हें समझाती रही, लेकिन व्यापारी नहीं माने।

इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। करीब आधा घंटा बाद सीओ चंद्रपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि गुल्लक लूटने वाले लुटेरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। उसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। करीब एक घंटा तक जाम लग रहा। इससे वाहन सवारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

धरना स्थल पर व्यापारियों को समझाते सीओ चंद्रपाल सिंह। संवाद

धरना स्थल पर व्यापारियों को समझाते सीओ चंद्रपाल सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed