फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   trader committed suicide by shooting in budaun

Budaun News: मेंथा व्यापारी ने गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मैं अपनी मौत का खुद जिम्मेदार

Mon, 01 May 2023 07:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 May 2023 07:12 PM IST
सार

उझानी के मेंथा व्यापारी संजय गुप्ता ने पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर उनका शव ऑफिस में पड़ा मिला। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन
trader committed suicide by shooting in budaun
मेंथा व्यापारी संजय गुप्ता का फाइल फोटो, घटना की जांच करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास मेंथा व्यापारी ने सोमवार को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें रुपयों की उधारी का जिक्र है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्यों को इकट्ठा किया है। 

विज्ञापन


उझानी के मोहल्ला भदवारगंज निवासी 40 वर्षीय संजय गुप्ता मेंथा का कारोबार करते थे। उन्होंने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास एक मकान किराये पर ले लिया था। उसमें उनका मेंथा का गोदाम बना रखा था। उसी में ऑफिस था। सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उनके परिजन उनको फोन करते रहे, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। परिजन जब इंदिरा चौक वाले घर पहुंचे तो खून से लथपथ उनका शव देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


चंद घंटे की दुल्हन की कहानी: पिता-भाई ने गला दबाया, मुंह में डाला तेजाब; फेरों के विरोध पर महिलाओं ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पड़ी थी पिस्टल

एसएसपी मौके पर पहुंचे। मौके पर पिस्टल पड़ी थी और सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी मौत के खुद जिम्मेदार हैं। सुसाइड नोट में चार करोड़ रुपये की उधारी का भी जिक्र है, जिसमें बरेली के तीन और उझानी के एक व्यापारी का नाम लिखा है। इस संबंध में एसएसपी का कहना है कि मैंथा व्यापारी ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है, तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed