{"_id":"6753542510f551d1590a0d77","slug":"tractor-overturns-in-dataganj-driver-dies-after-being-buried-under-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130546-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दातागंज में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दातागंज में पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत
Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र में गदरोली के पास शुक्रवार को एक ट्रैक्टर खाई मेें पलट गया। हादसे में चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई।
गांव नेता झुकसा निवासी अनिल मौर्य (25 वर्ष) शुक्रवार को भाई राममूर्ति लाल के ट्रैक्टर से गदरोली जा रहा था। रास्ते में ट्रैक्टर के सामने आए पशुओं को बचाने के चक्कर में अनिल नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में पलट गया। हादसे में अनिल ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को सीधा कर अनिल को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद