{"_id":"670adba9722c69fd2d0419ea","slug":"tractor-lost-control-and-overturned-in-a-roadside-ditch-driver-died-badaun-news-c-123-1-sbly1029-127643-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन
दातागंज क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबा चालक। संवाद
दातागंज। थाना दातागंज क्षेत्र में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खंदक में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक दीपक चौधरी की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को सीधा करने का प्रयास किया, लेकिन जब तक चालक की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
मथुरा के गांव बिजारी निवासी दीपक चौधरी (32) शनिवार को अपने गांव के ही भीमा के साथ आगरा एजेंसी से दो ट्रैक्टर लेकर शहजानपुर जा रहे थे। जैसे ही वह दातागंज क्षेत्र के फैजगंज रोड पर पहुंचे तो दीपक चौधरी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रैक्टर सड़क किनारे खंदक में जाकर पलट गया। चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। साथी भीमा ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुला लिया।
ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ट्रैक्टर को सीधा कर दीपक चौधरी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक्टर को सीधा नहीं कर पाए। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। जेसीबी के माध्यम से ट्रैक्टर को सीधा करके चालक को बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।