{"_id":"681677097815236e62042370","slug":"tractor-driver-broke-the-barrier-of-the-railway-gate-a-major-accident-was-averted-badaun-news-c-123-1-sbly1018-138740-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रैक्टर चालक ने रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा, बड़ा हादसा होते-होते बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रैक्टर चालक ने रेलवे फाटक का बैरियर तोड़ा, बड़ा हादसा होते-होते बचा
विज्ञापन
आरोपी चंद्रकेश।
बदायूं। शराब के नशे में ट्रैक्टर चालक ने रेलवे फाटक पर लगे बैरियर में तेज रफ्तार से टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया। बैरियर से टकराकर ट्रैक्टर बंद हो गया, नहीं तो फाटक पर खड़े लोगों के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। आरपीएफ थाना प्रभारी ने मौके से ट्रैक्टर चालक को पकड़ा लिया। ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करवा दिया।
रामपुर जिले के थाना शाहबाद क्षेत्र के गांव खंडेली निवासी चंद्रकेस बदायूं में ट्रैक्टर चलाता है। शनिवार को सुबह 11 बजे शराब पीने के बाद ट्रैक्टर लेकर वह सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के ओवरब्रिज के नीचे रेलवे फाटक पर पहुंचा। यहां लगे बैरियर को ट्रैक्टर से टक्कर मारकर तोड़ दिया। हालांकि उस समय कोई ट्रेन नहीं थी, लेकिन आने वाली थी। भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और आरपीएफ को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। ट्रैक्टर सहित चालक को पुलिस थाने ले गई। आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया तो शराब पीने पुष्टि हुई।
पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को सीज कर दिया। आरोपी को पुलिस रविवार को जेल भेजेगी। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामप्रताप सिंह ने बताया कि चालक नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था। बैरियर में टक्कर मार दी, वहां भीड़ बाल बाल गई।