फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tractor caught fire while trying to extinguish the fire, farmer got burnt

Budaun News: आग बुझाने के प्रयास में ट्रैक्टर में लगी आग, किसान झुलसा

Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tractor caught fire while trying to extinguish the fire, farmer got burnt
नूरपुर पिनौनी क्षेत्र में गेहूं की फसल में लगी आग बुझाते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। नूरपुर में जहां एक कॉलेज से पेशगी पर लिए गए खेत में भूसे के ढेर में आग लग गई। इस आग को फैलने से बचाने के लिए गए किसान ने ट्रैक्टर से जुताई की तो ट्रैक्टर सहित वह भी आग की चपेट में आ गए। दूसरी ओर फैजगंज बेहटा के दो बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल पर हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर गिरने आग लग गई। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली दूसरे दिन भी ठप रही।
विज्ञापन

नूरपुर पिनौनी गांव के जनता इंटर कॉलेज की करीब 25 बीघा जमीन निसार ने पेशगी पर ली है। उसने उसमें गेहूं की फसल लगाई है। कंबाइन से गेहूं की फसल कटवा कर गेहूं घर ले गए। भूसा रह गया था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे के करीब भूसे में आग लग गई। आग की लपटों से पूरा भूसा जल गया। किसान ने अपने ट्रैक्टर से आसपास जोतकर आग बुझाने की कोशिश की तो ट्रैक्टर में भी आग लग गई। इससे किसान भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। वहां एकत्र हुए लोगों ने आनन-फानन में किसान को ट्रैक्टर के बाहर निकाला।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। कस्बा के वार्ड नंबर एक निवासी हरज्ञान सिंह पुत्र लाले राम सागर के दो बीघा गेहूं की खड़ी फसल में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे आग लग गई। बृहस्पतिवार की शाम हुई इस घटना के बाद से ही तार नहीं जोड़े गए। इससे कस्बा समेत आसपास के क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed