UP News: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस पलटी, चार यात्री घायल; हरिद्वार से प्रयागराज जा रहे थे सभी
बदायूं जिले में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। हरिद्वार से प्रयागराज जा रहे यात्रियों की बस बिसौली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। बताया गया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज भेजा।
हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर के पास गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 152.8 पर हुआ। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस हरिद्वार से प्रयागराज जा रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आने से बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
ये यात्री हुए घायल
दुर्घटना में संगीता (50) पत्नी सुरेशचंद्र, विमला (60) पत्नी सुनील, वीना (60) पत्नी विजयप्रकाश तथा अनुज (47) पुत्र आलोक कुमार घायल हो गए। सभी घायल प्रयागराज जनपद के निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी वजीरगंज भिजवाया। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है। घटना के बाद कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.