फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tourism will be the Sun-furrow

पर्यटक स्थल बनेगा सूर्य-कुंड

Wed, 27 Jan 2016 11:38 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 27 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tourism will be the Sun-furrow
ब्लाक जगत के ग्राम मझिया स्थित ऐतिहासिक सूर्य-कुंड का सांसद धर्मेद्र यादव की पहल पर सुंदरीकरण कराकर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां शिव मंदिर के नाम भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। सुंदरीकरण के लिए जिला प्रशासन ने 26 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होते ही शासकीय औपचारिकताओं के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी शंभू नाथ और सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने एसडीएम सदर, कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम और लेखपालों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर शिव मंदिर के नाम भूमि को दूसरे लोगों के कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लगभग 1200 साल पुराने राजा महीपाल के जमाने में जब सती प्रथा लागू थी उस समय इस धार्मिक स्थल सूर्य कुंड का निर्माण कराया गया था लेकिन देखभाल के अभाव में यह स्थल वीरान हो गया है। जिलाधिकारी और सीडीओ ने शिव मंदिर के नाम भूमि के चारों सीमाओं का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए।
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्य
1. म्यूजियम बिल्डिंग
2. मेटीटेशन सेंटर पंडाल
3. अशोक स्तंभ
4. बुद्ध स्पूत
5. चाहरदीवारी

मनरेगा से कुंड का होगा जीर्णोद्धार
सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा कि मनरेगा योजना में कुंड की सीढिय़ों का निर्माण कराया जाएगा। खुदाई और साफ सफाई कराई जाएगी। बीडीओ से कहा है कि कुंड के आसपास की भूमि को भी मनरेगा के तहत समतलीकरण कराया जाए। उन्होंने सूर्य कुंड के निकट एक दूसरे तालाब का भी जीर्णोद्धार कराने के निर्देश दिए हैं। राजकीय निर्माण निगम को प्रमुख कामों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed