फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Topper gang of Odisha, Chandausi and Moradabad active in the district

Budaun News: ओडिशा, चंदौसी और मुरादाबाद का टप्पेबाज गिरोह जिले में सक्रिय

Mon, 21 Oct 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 21 Oct 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Topper gang of Odisha, Chandausi and Moradabad active in the district
बदायूं। त्योहारी सीजन में ओडिशा, चंदौसी और मुरादाबाद का टप्पेबाज गिरोह सक्रिय हो गया है। हद तो यह है कि पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाज लोगों को निशाना बना रहे हैं। महिला लिपिक के साथ हुई घटना के बाद पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय की लिपिक के साथ पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजी की गई। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसके बाद भी अभी तक पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। गिरोह के सदस्य खाकी पैंट पहनकर अपना आईकार्ड दिखाकर पुलिस होने का सबूत देते हैं। यह गिरोह काफी दिनों से जिले में सक्रिय है।
विज्ञापन




ओडिशा का गिरोह बैंक से रुपये निकालने वालों पर रखता है नजर
ओडिशा का गिरोह न लोगों पर नजर रखता है जो बैंक से रुपये निकालकर लाते हैं। यह गिरोह उन लोगों से ठगी करने का प्रयास करता है। इसी के चलते इस गिरोह के सदस्य बैंकों के आसपास में मौजूद रहते हैं। चंदौसी और मुरादाबाद का गिरोह महिलाओं से जेवरात उतरवाकर टप्पेबाजी करता है। वहीं, त्योहारी सीजन में भी पुलिस बाजार में कम दिखाई दे रही है। इसी का लाभ उठाकर टप्पेबाज घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे गिरोह को पकड़ने के लिए टीमें लगा रखी है। बाजार में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला लिपिक से टप्पेबाजी करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - डाॅ. ब्रजेश सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed