फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   today will be the secred bath of kakora ghat

आज होगा ककोड़ा मुख्य स्नान पर्व

Tue, 24 Nov 2015 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 24 Nov 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
today will be the secred bath of kakora ghat
पूर्ण श्रद्घा और उत्साह संग ककोड़ा मेला शुरू
विज्ञापन


शाम ढले हुई गंगा आरती ने श्रद्धालुओं का मन मोहा
 

पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, एएमए हरिपाल सिंह यादव, अभियंता संजय शर्मा, जेई लालता प्रसाद, हरिओम यादव, मेला अधिकारी विनोद, एसडीएम प्रदीप कुमार ने भी मां गंगे का पूजन किया। मुख्य द्वार पर द्रोपदी देवी इंटर कालेज के बच्चों के बैंड बजाकर और स्काउट गाइड के बच्चों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने उद्घाटन करके सभी विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मेले में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
 
आईटीबीपी के जवान करेंगे सुरक्षा
ककोड़ा मेले की सुरक्षा के लिए इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत-तिब्बत सीमा के जवान भी लगाए गए हैं। यह दो टुकड़ी सुरक्षा की दृष्टि से गंगा तट पर तैनात रहकर 24 घंटे सुरक्षा करेंगी।  
विज्ञापन

तीन लोगों को परिवार वालों से मिलाया
मेला ककोड़ा में स्काउट गाइड ने खोए हुए दो बच्चों और एक वृद्ध महिला को उनके घरवालों से मिलाया। इस दौरान प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना, राजीव गुप्ता, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव शर्मा, जिला संगठन कमिश्नर प्रवेश सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रात भर चला मेला का रेला

ककोड़ा मेला में पहुंचने के लिए मंगलवार की रातभर मेला का रेला चला। बुधवार को होने वाले मुख्य स्नान में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़, बस, टेंपो, कार, डीसीएम, ट्रक, बाइक एवं अन्य साधनों से जाती हुई नजर आई। रोडवेज और प्राइवेट बस अड्डे पर मेलार्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed