फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today, two of the transmission center Getting hour power cuts

आज पारेषण केेंद्र से दो  घंटे बिजली रहेगी गुल

Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
132केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी कमी ठीक करने का होगा काम
 पारेषण केंद्र के 132 केवी ट्रांसफार्मर में रूटरी हेड बदलने को का काम आज होगा। इस बीच जिलेभर की बिजली करीब दो घंटे तक अवरुद्ध की जाएगी। सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बताया गया कि हेड चेंज करने में कोई अड़ंगा लगता है तो बिजली सप्लाई पर रोक और भी बढ़ाई जा सकती है। 
बिजली उपभोक्ताओं को संयम बरतने का आह्वान करते हुए पारेषण केंद्र नवादा के एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि जिलेभर को बिजली आपूर्ति पारेषण पावर केंद्र नवादा से की जाती है। इसके लिए 132केवी ट्रांसफार्मर का रूटरी हेड खराब हो जाने के लिए इसे बदलने की आवश्यकता है। इससे जिले की सप्लाई होती है। इसे बदलने के लिए जिलेभर की सप्लाई को रोकना पड़ेगा। एसडीओ वर्मा का कहना है कि 21 मई, शनिवार को रूटरी हेड बदलने के लिए सुबह छह बजे से आठ बजे तक बिजली सप्लाई को बाधित किया जाएगा। चूंकि हेड का काम पूरे जिले की सप्लाई से जुड़ा है। इसलिए पूरे जिले की सप्लाई इस बीच रोकी जा रही है। 
विज्ञापन

यहां बता दें कि सुबह को बिजली सप्लाई से पानी सप्लाई निर्भर होती है। इसलिए शहरी क्षेत्रों में पानी सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। बिजली इंजीनियरों की टीम इस काम में शनिवार की सुबह को काम में लग जाएगी। जबतक काम पूरा नहीं होगा तबतक सप्लाई बाधित रहेगी। इस संबंध में पारेषण खंड के एसडीओ वर्मा ने सभी एक्सईएन को सूचना भिजवा दी है। अगर, ट्रांसफार्मर का हेड समय से नहीं बदला जाता हैै तो आपूर्ति को और अधिक समय तक भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed