फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   today the market of Dataganj will be closed

आज बंद रहेगा दातागंज का बाजार

Fri, 25 Dec 2015 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Fri, 25 Dec 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन
today the market of Dataganj will be closed
श्रवण गुप्ता हत्याकांड का खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन


बंदी के दौरान व्यापारी पुलिस के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन


दातागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में आठ नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी श्रवण गुप्ता की हत्या कर करीब 30 लाख रुपये और जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। पुलिस के अधिकारियों ने एक सप्ताह में वारदात का खुलासा करने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई। पिछले सप्ताह व्यापारियों ने पुलिस को छह दिन का अल्टीमेटम दिया था। शुक्रवार को हुई बैठक में व्यापारियों ने तय किया कि शनिवार को बाजार बंद रखा जाएगा। इस दौरान व्यापारी चौराहे पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे। व्यापारी संगठन मालवीय आवास पर भी प्रदर्शन करेंगे। शुक्रवार को बैठक में चेयरमैन राजीव गुप्ता समेत पवन गुप्ता, आर्येंद्र गुप्ता, मुन्ना लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, विनोद अग्रवाल, राकेश वर्मा, राजेश खन्ना, शानू वर्मा, ओमेंद्र वर्मा, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed