फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Today the Kachari-Lalpul road will be restricted for vehicles

आज वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा कचहरी-लालपुल रोड

Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Today the Kachari-Lalpul road will be restricted for vehicles
बदायूं। मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे कचहरी-लालपुल रोड वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। सुबह सात बजे से शहर में रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। बड़े वाहनों को शहर के बाहर से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि उझानी, कादरचौक की ओर से बरेली, मुरादाबाद और शाहजहांपुर जाने वाले बड़े वाहनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज नौशेरा तिराहे से बाईपास होकर निकाला जाएगा। यदि कोई बड़ा वाहन नौशेरा से शहर की ओर आ जाता है तो उसे बिल्सी मोड़ से ही बाईपास की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। तो वहीं उसावां और उसहैत की ओर से बरेली, मुरादाबाद, कासगंज जाने वाले वाहनों को मंडी चौकी से मझिया रोड पर भेजा जाएगा। जहां से उन्हें दातागंज तिराहे की ओर निकालकर उनके गंतव्य को रवाना किया जाएगा। इधर, बरेली, बिसौली की ओर से शाहजहांपुर, कासगंज जाने वाले वाहनों को बरेली रोड बाईपास से और दातागंज तिराहे से मझिया रोड की ओर पास किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में तीन स्थानों पर बनाई पार्किंग
शहर में बिसौली और बिनावर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए जीआईसी इंटर कॉलेज में पार्किंग स्थल बनाया गया है। जबकि दातागंज और मूसाझाग इलाके से आने वाले वाहन दातागंज तिराहे पर हरप्रसाद सिंह के मैदान में पार्क किए जाएंगे। इसके अलावा उझानी, कादरचौक और बिल्सी की ओर से आने वाले वाहनों को लालपुल मुक्तिधाम के पास पार्किंग स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed