फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   To grab the land, took uncle hostage and filed a complaint against uncle.

Budaun News: जमीन हड़पने के लिए चाचा को बंधक बनाकर ताऊ के खिलाफ दे दी तहरीर

Fri, 17 Nov 2023 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
To grab the land, took uncle hostage and filed a complaint against uncle.
दातागंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव जयपालपुर में जमीन हड़पने के लिए भतीजों ने चाचा को बंधक बना लिया और उसके अपहरण का ताऊ पर आरोप लगाते हुए तहरीर दे दी। किसी तरह युवक उनके चंगुल से छूटकर शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा। उसने खुद को बंधक बनाने वालों के खिलाफ तहरीर दी। कहा, उसके अपहरण की तहरीर देने वालों ने ही उसे बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

ग्राम जयपालपुर निवासी कलट्टर सिंह का कहना है कि उसकी शादी नहीं हुई है। भतीजे उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। एक माह पहले उसके दो भतीजों ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। उसका घर से निकलना बंद कर दिया। उसके साथ मारपीट भी करने लगे। वह करीब एक माह तक यह सहता रहा। जब भी वह बाहर जाता, तो उस पर नजर रखते थे। उसे कहीं जाने नहीं देते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि 15 नवंबर की रात इन लोगों ने कलट्टर को बंधक बना लिया और उस पर नौ बीघा जमीन का बैनामा कराने का दबाव बनाया। उसका गला दबा दिया। लात घूंसों से मारपीट की। जैसे-तैसे उसने बहाना बना दिया कि वह कल जमीन का बैनामा कर देगा। तब कहीं उन्होंने मारपीट बंद की। वह अगले दिन उसे जमीन का बैनामा कराने को ले जाने वाले थे कि वह चुपचाप घर से निकलकर भाग गया और सीधे अपनी बहन के घर जा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बृहस्पतिवार को भतीजे कलट्टर के अपहरण का उनके बड़े भाई पर आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दे आए। जब कलट्टर को शुक्रवार को इसके बारे में पता चला तो वह बहन के घर से कोतवाली आए और भतीजों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि कलट्टर के अपहरण के आरोप में बृहस्पतिवार को तहरीर आई थी। अब कलट्टर ने ही तहरीर देने वालों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed