फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tips on social harmony, personal hygiene and self-defense were given to the girl students.

Budaun News: छात्राओं को दिए सामाजिक सद्भाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, आत्मरक्षा के टिप्स

Sat, 20 Sep 2025 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tips on social harmony, personal hygiene and self-defense were given to the girl students.
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद अति​थि, छात्राएं। संवाद
कादरचौक। श्री गढ़ी बाबा मुन्नालाल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को सामाजिक सद्भाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और साइबर क्राइम जैसी विषयों पर जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम में बताया कि महिला सबसे ताकतवर है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. शैला लोदी ने कहा कि स्वास्थ्य की दिशा में हर युवती को अपराजिता बनना है। उन्होंने मौसमी फल और संतुलित आहार के महत्व बताए। साथ ही ब्लड कैंसर, खून की कमी और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। कहा कि यहां से सीखी गई स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों को गांव-गांव तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

महिला सिपाही रंजना पटेल ने हेल्पलाइन की जानकारी दी। कहा कि अनचाही कॉल आए तो 1090 नंबर पर संपर्क करें। शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता का नाम-पता उजागर नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। महिला सिपाही कौशीन ने कहा कि पुलिस तीन महीने तक पीड़ित के संपर्क में रहती है और समय-समय पर फीडबैक भी लेती है। ऐसे मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती है। इसलिए अब महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। प्रधानाचार्य डिवंशन लाल राजपूत ने कहा कि आज के दौर में महिला सबसे ताकतवर है। कार्यक्रम में प्रबंधक निखिल कुमार, दिनेश सिंह यादव, वुशरा, रीना, धारना, सिम्मी, साक्षी, संतोष, शिवकुमार, राहुल, मित्र प्रिय गौतम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed