फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Time keeper accused of making operators do duty by taking Rs. 100

Budaun News: टाइम कीपर पर परिचालकों की ड्यूटी सौ रुपये लेकर लगाने का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Time keeper accused of making operators do duty by taking Rs. 100
बदायूं। महाकुंभ में 55 बसें जाने के बाद से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी तो हो ही रही है वहीं परिचालकों को भी उनकी ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में टाइम कीपर पर सौ रुपये लेकर मनमाने तरीके से परिचालकों की ड्यूटी लगाने का आरोप है। बताते हैं कि सोमवार को इसी बात काे लेकर एक परिचालक से जमकर कहासुनी भी हो गई थी। बाद में टाइम कीपर ने परिचालक से माफी मांगकर मामला शांत करा लिया। मंगलवार को एआरएम ने टाइम कीपर से इस मामले में 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में परिचालक महेंद्र सिंह का आरोप है कि हर रोज की तरह वह ड्यूटी पर सोमवार की शाम को पहुंचे थे। दिल्ली की बस पर उनकी ड्यूटी थी। टाइम कीपर कमर अहमद से मिले तो उन्होंने कहा कि बसें महाकुंभ में गईं हैं, बस नहीं है। घर चले जाओ। इसके बाद वह बाहर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर में एक परिचालक से सौ रुपये लेकर टाइम कीपर ने बस उसके हवाले कर दी।
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी टाइम कीपर से लेने पहुंचे तो वह आग-बबूला गए। गाली-गलौज के साथ ही जान से मारने की धमकी तक दे डाली। सब कुछ सहन करने के बाद परिचालक महेंद्र सिंह घर चले गए। मंगलवार को उन्होंने एआरएम अजय कुमार से पूरे मामले की शिकायत की, जिसके बाद उन्होंने 24 घंटे में टाइम कीपर से जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की लापरवाही व मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -अजय कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed