फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ticket claimants showed stamina, Jan Vishwas Yatra welcomed at many places

टिकट के दावेदारों ने दिखाया दमखम, जन विश्वास यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत

Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ticket claimants showed stamina, Jan Vishwas Yatra welcomed at many places
नरैनी में यात्रा का स्वागत करने पहुंची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जन विश्वास यात्रा के दौरान विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट की चाहत रखने वाले दावेदारों ने काफी दमखम दिखाया। टिकट के दावेदार वाहनों के काफिले के साथ यात्रा में शामिल हुए। इतना ही नहीं खुद खुली कार में चले और जनता का अभिवादन करते रहे।
विज्ञापन

जन विश्वास यात्रा बिल्सी विधानसभा के कछला से शुरू हुई उझानी होते हुए बिल्सी विधानसभा के सिरसौल गांव पहुंची। यहां उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनसभा को संबोधित किया। यात्रा तय समय से देरी से बिल्सी पहुंचने के कारण उप मुख्यमंत्री सिरासौल की जनसभा में हिस्सा लेने के बाद कार से सीधी बिसौली पहुंचे और यहां से हैलिकॉप्टर के जरिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन

सहसवान और बिसौली विधानसभा में उनके कार्यक्रम रद्द हो गए। यहां भी लोग स्वागत की तैयारी में थे। रानेट में जनसभा भी होनी थी पर नहीं हुई। सिरासौल से जन विश्वास यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, राज्यमंत्री महेश गुप्ता, सांसद संघमित्रा मौर्य, धर्मेंद्र कश्यप, विधायक धर्मेंद्र शाक्य अन्य स्थानों पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी में पूनम यादव ने किया यात्रा का स्वागत
नरैनी में पूर्व जिपं अध्यक्ष पूनम यादव ने जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। यहां काफी संख्या में लोग जुटे। यात्रा करीब पांच बजे नरैनी पहुंची। देरी की वजह से डिप्टी सीएम यहां नहीं पहुंच सके। बता दें कि पूनम यादव सहसवान से भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार हैं। सहसवान से ही दावेदार भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश और यात्रा संयोजक राजेश यादव ने उघैती में यात्रा का स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को उन्होंने गदा भेंट किया।
रुदायन प्रतिनिधि के मुताबिक राजपुर रोशननगर चौराहे पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने यात्रा का स्वागत किया।
चौराहे पर ढोल बजाकर किया यात्रा का स्वागत
उझानी। घंटाघर चौराहे पर जन विश्वास यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। रथ यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई। केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा के आवास पर भी कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ रही। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट के दावेदार डॉ. जितेंद्र पाल सिंह सोलंकी, अभिमन्यु सिंह, सलोनी शर्मा, शारदेंदु पाठक, रानी सिंह पुंडीर, उमेश सिंह राठौर, अनुज वार्ष्णेय, योगेश प्रताप सिंह आदि समर्थकों और वाहनों के काफिलों के साथ कछला पहुंचे। संवाद

बाबा इंटरनेशनल स्कूल में चेयरमैन ने किया स्वागत
बाबा इंटरनेशनल स्कूल में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत रथ पर सवार सभी नेताओं का बिल्सी चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने स्वागत किया गया। इस्लामनगर में दीपक यादव ने स्वागत किया। बिसौली विधानसभा क्षेत्र में महेश लाल ने यात्रा का स्वागत किया।

बिल्सी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गणेश जी प्रतिमा भेंट करते पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्ण

बिल्सी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गणेश जी प्रतिमा भेंट करते पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्ण- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed