फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three youths of Hathras were swept away while bathing in Ganga, two died

Budaun News: गंगा स्नान के दौरान हाथरस के तीन युवक बहे, दो की मौत

Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Three youths of Hathras were swept away while bathing in Ganga, two died
कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद
उझानी / कछला। गंगा स्नान के लिए आए सात दोस्तों में तीन युवक सोमवार दोपहर में बह गए। उन्हें डूबता देख साथियों ने शोर मचाया तो पीएसी के गोताखोरों ने एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अन्य दो युवकों को जब तक बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हाथरस जिले में मुड़सान थाना क्षेत्र के गांव नगला अन्नी और पड़ोसी गांव के सात दोस्त गंगा स्नान के लिए कछला आए थे। गंगा स्नान करते समय विनय (24) पुत्र चंद्रवीर, सौरभ (25) पुत्र राजू और दिनेश (22) डुबकी लगाते समय गहराई में चले गए। तीनों को डूबता देख साथी दोस्तों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

शोर सुनकर पीएसी के गोताखोर तुरंत मोटरबोट से पहुंच गए। उन्होंने दिनेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन करीब आधा घंटे बाद जब तक उन्होंने विनय और सौरभ को खोजा, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एसडीएम मोहित कुमार और सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे को लेकर युवकों के दोस्तों से जानकारी की। इधर, एंबुलेंस से विनय और सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।
यहां चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतकों के दोस्त पंकज ने बताया कि विनय पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग तो सौरभ बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।
एसडीएम मोहित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रेलवे पुल से करीब 100 मीटर दूर पश्चिम में हुआ। उस तरफ श्रद्धालुओं की भीड़भाड़ काफी कम थी।

बदहवास दोस्त बोले- जिंदा है सौरभ, कहीं और ले चलो
एंबुलेंस से विनय और सौरभ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया तो उनके दोस्त बदहवास नजर आए। अस्पताल में चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने जब दोनों को मृत घोषित किया तो सौरभ का हाथ पकड़कर पंकज ने कहा- यह तो जिंदा है। किसी हॉयर सेंटर पर ले चलो। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाकर किसी तरह शांत किया। इस दौरान मृतकों के साथियों ने यह भी कहा कि जब तक परिजन नहीं आ जाते पोस्टमाॅर्टम नहीं करना।


तैरना जानते थे विनय और सौरभ, भांप नहीं पाए गहराई
हादसे के बाद पंकज और आकाश ने बताया कि विनय और सौरभ तैरना जानते थे। जब वे गंगा स्नान करने लगे तो सौरभ ने कहा भी था कि जलस्तर कम है, तैराकी करेंगे। दोस्तों ने सौरभ को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह विनय के साथ आगे बढ़ गया। तैरते समय ही अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह हादसे का शिकार हो गए।

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

कछला घाट पर मृत श्रद्धालुओं को देखने को जुटे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed