फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three young men on a motorcycle were injured in a car collision; their condition is serious.

Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, हालत गंभीर

Wed, 17 Dec 2025 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Three young men on a motorcycle were injured in a car collision; their condition is serious.
उझानी। रिश्तेदार का दाह संस्कार कराके घर लौट रहे बाइक सवार युवक समेत उनके फुफेरे भाइयों को कार ने रौंद दिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसा बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव दहेमू मोड़ के पास सोमवार शाम हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। उनका दाह संस्कार करके घर लौटते समय सिरसा राजकुमार (25) पुत्र अहवरन सिंह, उनके फुफेरे भाई मनोज (23) पुत्र भगवान दास और मुकेश (22) पुत्र भोले की बाइक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी। तीनों युवक घिसटते हुए सड़क पर गिर पड़े। राजकुमार का पैर टूट गया। इसके अलावा मुकेश और मनोज के भी गंभीर चोट आई है। तीनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल लाकर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों युवकों को रेफर कर दिया गया है। घायल राजकुमार के पिता ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकेे अलावा शाम को मंडी समिति के पास बाइक ने पैदल जा रही रिया (11) पुत्री हरीशपाल को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सावर बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरासौल निवासी अमित (20) पुत्र नत्थूलाल और संगीता (16) पुत्री राजेंद्र घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed