{"_id":"669785e3fb9ea432040b70ea","slug":"three-year-old-boy-died-after-drowning-in-a-tubewell-tank-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्यूबवेल के हौद में डूबकर तीन साल के बालक की मौत, पिता के साथ खेत पर गया था मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्यूबवेल के हौद में डूबकर तीन साल के बालक की मौत, पिता के साथ खेत पर गया था मासूम
Wed, 17 Jul 2024 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Jul 2024 02:21 PM IST
सार
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में पिता के साथ खेत पर गया तीन साल का बालक ट्यूबवेल के हौद में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम सुमित का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के फैजगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना घटित हुई है। गांव खेड़ादास में बुधवार को सुबह करीब 11 बजे ट्यूबवेल के हौद में डूबकर तीन साल के बालक सुमित की मौत हो गई। उसके परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उसके शव को दफना दिया गया।
विज्ञापन
गांव खेड़ादास निवासी हरेंद्र खेतीबाड़ी करते हैं। वह बुधवार सुबह अपने खेत पर धान की रोपाई करने गए थे। साथ में अपने तीन साल के बेटे सुमित को ले गए थे। सुबह करीब 11 बजे वह धान की रोपाई कर रहे थे। उन्होंने सुमित को ट्यूबवेल के नजदीक बैठा दिया था। फिर अपने काम में लग गए।
विज्ञापन
UP: इस शहर में एक अगस्त से नया सर्किल रेट लागू करने की तैयारी, जानिए कहां कितनी महंगी होगी जमीन
विज्ञापन
बालक वहीं खेलता रहा। इसी दौरान बालक हौद में गिर गया। उसमें पानी भरा था, जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक उसकी चहल पहल दिखाई नहीं दी तो उन्होंने बालक को तलाश किया लेकिन वह हौद में पड़ा मिला। वह सुमित को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए।
जहां से उसे चंदौसी रेफर कर दिया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुमित दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिवार वालों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने मासूम शव को दफना दिया। मासूम बेटे की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल था।