फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three traders of Bisauli died in a road accident in Aligarh, two injured

Budaun News: बिसौली के तीन व्यापारियों की अलीगढ़ में सड़क हादसे में मौत, दो घायल

Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three traders of Bisauli died in a road accident in Aligarh, two injured
मोहित राज का फाइल फोटो।
बिसौली (बदायूं)। अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में बिसौली कस्बे के तीन युवा व्यापारियों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहस्पतिवार दोपहर के बाद तीनों व्यापारियों के शव एक साथ कस्बे में पहुंचे तो हुजूम जुट गया। परिवार व रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


बिसौली कस्बे के शशिकांत (52) पुत्र उमेश चंद्र, अंशुल (40) पुत्र दिनेश चंद्र, मोहितराज (50) पुत्र हरभवन राज, सचिन वार्ष्णेय (40) पुत्र देवकीनंदन, विकास (44) पुत्र अशोक कुमार बुधवार की देर रात गोवर्धन से भंडारा कर कार से घर लौट रहे थे। इनके साथ अन्य दो बसों में परिवार व कस्बे के लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के इगलास कोतवाली क्षेत्र में किसी वाहन ने कार को चपेट में ले लिया। जबरदस्त टक्कर से कार के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। हादसे में नंदन कोल्ड स्टोर के स्वामी सचिन वार्ष्णेय, राज कम्युनिकेशन के मालिक मोहित राज और मधुवन होटल के मालिक विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खाद व्यापारी शशिकांत और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां से परिजन उन्हें फरीदाबाद ले गए। शशिकांत के पैर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्ती की मिसाल थे तीनों युवा व्यापारी, परिवारों में मातम
बिसौली। अलीगढ़ में हादसे में हुई तीन युवा व्यापारियों की मौत के बाद हर कोई स्तब्ध है। जिन तीन व्यापारियों की मौत हुई है वे दोस्ती की मिसाल माने जाते थे। तीनों जब तक दिन में एक-दो बार आपस में मिल नहीं लेते थे, तब तक बेचैन रहते थे।
परिजनों ने बताया कि धर्म-कर्म में हमेशा आगे रहने वाले ये तीनों दोस्त महीने में एक-दो बार वृंदावन और गोवर्धन यात्रा पर अवश्य जाते थे। हादसे का शिकार हुए पांचों दोस्त बांके बिहारी और राधारानी के परमभक्त थे। मोहित, सचिन और विकास की दोस्ती की मिसाल तो पूरे नगरवासी देते थे। दिन में एक-दो बार मिलकर एक-दूसरे का हालचाल लेना उनकी दिनचर्या में शामिल था। घायल शशिकांत और अंशुल भी इस मित्र मंडली में शामिल हैं।
हादसे में जान गंवाने वाले मोहित राज के परिवार में पत्नी कविता राज के अलावा 18 वर्षीय बेटा युवराज और 14 साल की बेटी परी है। सचिन की पत्नी स्वेता और विकास की पत्नी मंजरी है। दोनों के ही एक-एक बेटा और एक-एक बेटी है। सचिन का बेटा श्रेयांस 13 साल का और बेटी अनिका 10 साल की है, जबकि विकास का बेटा प्रिंस 16 साल का और बेटी प्रियांशी 19 साल की है।

पीछे आई बस में सवार लोगों ने देखा, तब चला हादसे का पता
वृंदावन और गोवर्धन यात्रा पर नगर से तीन बसें गईं थीं। बुधवार रात दो बसें तो आगे निकल गईं, लेकिन एक बस पीछे थी। इस बस के आगे ही पांचों दोस्तों की कार थी। तीसरी बस में शामिल लोगों ने जब अलीगढ़ के पास क्षतिग्रस्त कार देखी तो उन्हें हादसे का पता चला। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।





व्यापारी वर्ग में शोक की लहर
हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। बृहस्पतिवार दोपहर के बाद तीनों व्यापारियों के शव उनके घरों पर पहुंचे। यहां पहले ही लोगों का तांता जुटा हुआ था। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, शारतेंदु पाठक, अशोक भारती, आशुतोष मौर्या सहित कई नेताओं ने व्यापारियों के परिजनों को शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद परिजनों ने व्यापारियों के शवों का नम आंंखों से अंतिम संस्कार कर दिया।



चार दिन पहले कराया था मटर प्लांट का पूजन
हादसे में जान गंवाने वाले सचिन ने चार दिन पहले ही रेहड़िया के पास अपने नए मटर प्लांट का पूजन कराया था। उस दिन घर में हंसी-खुशी का माहौल था। उसके बाद सभी लोग वृंदावन यात्रा की तैयारी में लग गए थे, लेकिन किसी को जरा भी आभास नहीं था कि ये तीनों दोस्तों की आखिरी यात्रा होगी।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

मोहित राज का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed