फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three tractor-trolleys and one machine engaged in illegal mining caught

Budaun News: अवैध खनन में लगीं तीन ट्रैक्टर- ट्रॉलियां और एक मशीन पकड़ी

Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three tractor-trolleys and one machine engaged in illegal mining caught
बिनावर थाने में खड़े अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॅाली। संवाद
बिनावर। सेमरमई गांव से अवैध खनन में लगीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और मिट्टी खोदने की एक मशीन पकड़ी गई है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने चारों वाहनों को सीज कर दिया। यह वाहन किसके हैं और कौन खनन करवा रहा था, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव सेमरमई में जमकर अवैध खनन चल रहा था। सुबह से कई ट्रैक्टर-ट्रॉली मिट्टी भरकर ले जा रहे थे। यह देखकर स्थानीय लोगों ने खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रताप को सूचना दे दी। खनन अधिकारी अपनी टीम लेकर गांव में पहुंच गए। टीम को देखकर खनन कर रहे लोग तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और मिट्टी खोदने की एक मशीन मौके पर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर दिया गया है। अवैध खनन कराने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


सरकारी जमीन से भी मिट्टी खोद ले गए माफिया
ग्रामीणों के मुताबिक, थाना क्षेत्र के गांव सेमरमई में लगातार अवैध खनन चल रहा है। माफिया इतने हावी हैं कि खाली जमीन तक नहीं छोड़ रहे। बिना अनुमति के सरकारी जमीन से तक मिट्टी खोद ले गए। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले यह मिट्टी खोदी गई थी, लेकिन इस संबंध में किसी ने शिकायत तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed