फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Three thousand people of the district are suffering from hepatitis

Budaun News: हेपेटाइटिस से जूझ रहे जिले के तीन हजार लोग

Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Three thousand people of the district are suffering from hepatitis
बदायूं। शराब के अधिक सेवन से लिवर फेल हो रहे हैं। वहीं हेपेटाइटिस के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल से तीन माह में तीन हजार मरीजों के सैंपल हेपेटाइटिस की जांच के लिए लखनऊ भेजे गए। सभी पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो हजार केस हेपेटाइटिस सी और एक हजार हेपेटाइटिस बी के हैं। हेपेटाइटिस सी के 150 मरीजों ने स्वीकार किया कि उनकी यह हालत ज्यादा शराब पीने से बिगड़ी है।
विज्ञापन

जिले में गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी विभाग मेडिकल कॉलेज में नहीं है। ऐसे में लिवर फेल मरीजों को रेफर किया जा रहा है। लिवर फेल होने की पुष्टि हेपेटाइटिस की जांच और लिवर की जांच में हो रही है। यहां हर माह सौ से अधिक ऐसे मरीज सामने आ रहे है जिन्हें लिवर फेल होने पर हायर सेंटर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस के मरीजों में 40 फीसदी ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जो यह बताते हैं कि काफी समय से शराब पीते आ रहे हैं और अब बीमार हो गए। जांच होती है तो लिवर फेल हाेने की कगार पर होता है। जांच के बाद यहां गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी विभाग व डॉक्टर न होने से इन मरीजों को किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज जाने को कहा जाता है। अधिकांश लोग इलाज के अभाव में घर पर ही दम तोड़ देते हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज होने के बाद भी इसका इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है जिम्मेदारों की बात
हेपेटाइटिस के मरीजों के लिए जिले के नोडल अधिकारी और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएम कमल ने बताया कि तीन हजार से अधिक मरीज हेपेटाइटिस के सामने आ चुके हैं। लगभग 150 मरीज ऐसे सामने आए हैं जो शराब का अधिक सेवन करते थे, जिनका लिवर फेल होने की कगार पर था। ऐसे मरीजों को एम्स जाने की सलाह दी गई है। एम्स में कितने लोग इलाज कराने पहुंच सकते हैं, यह सब जानते हैं। ऐसे में लोगों की घर पर ही मौत हो जाती है।



लिवर फेल मरीज तो आते हैं, लेकिन यहां गैस्ट्रो इंट्रोलॉजी विभाग नहीं है। न ही डॉक्टरों की तैनाती है। जब भवन का निर्माण पूरा हो जाएगा, तब यह विभाग खुल सकेगा। - डॉ. एनसी प्रजापति, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed